लव इंडिया, मुरादाबाद। मुरादाबाद में लव इंडिया के संपादक उमेश लव को अचानक हृदयाघात (हार्ट अटैक) आने से हड़कंप मच गया। कचहरी परिसर में सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उन्हें तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी (TMU) अस्पताल रेफर किया गया।

जानकारी के अनुसार, उमेश लव कचहरी में मौजूद थे, तभी अचानक उनके सीने में तेज दर्द शुरू हो गया। साथियों और मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद उनकी स्थिति को गंभीर मानते हुए तुरंत उच्च स्तरीय इलाज के लिए TMU अस्पताल रेफर कर दिया।

TMU अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने जांच के दौरान पाया कि हृदय की नसों में ब्लॉकेज है। तत्काल एंजियोग्राफी की गई? इसके बाद एंजियोप्लास्टी (Angioplasty) कर ब्लॉकेज को दूर किया गयाडॉक्टरों के मुताबिक समय पर अस्पताल पहुंचने से बड़ी अनहोनी टल गई।

अस्पताल सूत्रों के अनुसार उमेश लव अब खतरे से बाहर हैं।उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी है।
Hello world.