तिरंगे के अपमान के विरोध में शिवसेना का प्रदर्शन, डोनाल्ड ट्रंप का पुतला फूंका

लव इंडिया, मुरादाबाद। तिरंगे के कथित अपमान को लेकर शिवसेना कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार शाम विरोध प्रदर्शन किया। जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पुतला फूंका और नारेबाजी कर अपना विरोध दर्ज कराया।

हनुमान मूर्ति स्थल पर आयोजित प्रदर्शन में बड़ी संख्या में शिवसैनिक शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने भारत माता की जय, तिरंगे का सम्मान बनाए रखने और राष्ट्रीय गौरव से जुड़े नारे लगाए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज देश की अस्मिता और सम्मान का प्रतीक है तथा उसके अपमान को किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता।

शिवसेना जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा ने कहा कि देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय प्रतीकों के सम्मान से कोई समझौता नहीं किया जा सकता। उन्होंने केंद्र सरकार से इस मामले पर उचित कदम उठाने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने स्वदेशी और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने की भी बात कही।

कार्यक्रम में कमल सिंह राव, मुदित उपाध्याय, राजीव राठौर, शिबू पांडे, अरुण ठाकुर, आकाश सिंह, जीतू, तेजपाल, राजपाल, राहुल, जितेंद्र पासी, मयंक सैनी, विक्की कश्यप, अशोक सैनी, अर्पित, दीपक, लक्ष्मण सहित अन्य शिवसैनिक मौजूद रहे। प्रदर्शन शांतिपूर्वक संपन्न हुआ और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय सम्मान से जुड़े मुद्दों पर जनजागरूकता बढ़ाने की बात कही।

error: Content is protected !!