
लव इंडिया, मुरादाबाद: भारतीय रेलवे मजदूर संघ एवं उत्तर रेलवे कर्मचारी यूनियन के कार्यकर्ता, कर्मचारियों की समस्याओं के लिए वार्ता करने हेतु मंडलीय रेलवे प्रबंधक संग्रह सिंह मौर्य से मिला।

भारतीय मजदूर संघ के रेल प्रभारी अशोक कुमार शुक्ला, उपाध्यक्ष काली कुमार, मंडलीय रेलवे उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति के सदस्य डॉ. पवन जैन, मंडल मंत्री शशिलेंद्र कुमार यादव द्वारा संयुक्त रूप से डी आर एम कार्यालय में भेंट की।
वार्ता में इंजीनियरिंग विभाग और परिचालन विभाग के गेटों पर जिसका टी वी यू 50000 से अधिक है। उन गेट संख्या पर ड्यूटी रोस्टर 8 घंटे करना चाहिए। यूनियन कार्यकर्ताओं को आवश्यकता पड़ने पर अपनी छुट्टी मिलनी चाहिए।
मान्यता प्राप्त यूनियन को अतिरिक्त छुट्टी मिलती है। हम उसकी मांग नहीं कर रहे। हमारी मांग केवल इतनी है कि कर्मचारियों को उनकी सी एल दे दी जाए।
इसके अतिरिक्त कुछ अन्य समस्याओं पर चर्चा जिस पर डीआरएम में सहानुभूति पूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया। इसके अतिरिक्त रेलवे स्टेशन की स्थिति, सफाई व्यवस्था, मेंटीनेंस आदि पर भी सकारात्मक चर्चा हुई।

INDUSCLAY