मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे से पहले ‘त्रिशूल–भारतीय रक्षा संग्रहालय’ का निरीक्षण, तैयारियों का लिया जायजा

लव इंडिया मुरादाबाद। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 29 जून को प्रस्तावित मुरादाबाद दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में बुद्धि विहार स्थित नगर निगम द्वारा नवनिर्मित ‘त्रिशूल–भारतीय रक्षा संग्रहालय’ का महापौर विनोद अग्रवाल, विधायक रामवीर सिंह तथा नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल पर की गई व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने सुरक्षा, आगंतुकों की सुविधा, साफ-सफाई, पार्किंग, मंच व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस अवसर पर कार्यक्रम के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं, ताकि मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन सुनिश्चित किया जा सके।

नगर निगम प्रशासन के अनुसार मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए संग्रहालय परिसर और आसपास के क्षेत्र में सभी आवश्यक तैयारियां युद्धस्तर पर पूरी की जा रही हैं।

error: Content is protected !!