कौन सी दुनिया में खोए हैं सपा विधायक इकबाल महमूद, अब रिक्शा वाले का बेटा बनता है IAS,IPS, डॉक्टर, इंजीनियर: मुशीर तरीन खां
लव इंडिया, संभल। सपा विधायक इकबाल महमूद के रिक्शा वाले का बेटा रिक्शावाला ही बनता है… से खफा ई रिक्शा चालकों ने रविवार को मुशीर खां तरीन के नेतृत्व में लाडम सराय से चौधरी सराय तक सपा विधायक इकबाल महमूद के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।

मालूम हो कि पत्रकारों से बातचीत करते हुए समाजवादी पार्टी के विधायक इकबाल महमूद ने बेटे के चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा था कि उनके बेटे को शहर की युवा आवाम बहुत पसंद करती है। इतना ही नहीं उन्होंने परिवार बात की सियासत पर भी सवाल करते हुए कहा था डॉक्टर का बेटा डॉक्टर और इंजीनियर का बेटा इंजीनियर बनता है इसी तरह रिक्शा चलाने वाले का बेटा रिक्शा चलाता है जबकि राजनीतिज्ञ का बेटा राजनीति करता है।

इस इस बयान के बाद ही सपा के संभल के विधायक इकबाल महमूद के खिलाफ लोग हो गए हैं और विरोध कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी सपा विधायक इकबाल महमूद को लोग आड़े हाथों ले रहे हैं।

रविवार को समाजवादी पार्टी के विधायक इकबाल महमूद के खिलाफ ई रिक्शा चालक भी एकजुट हो गए और उन्होंने फ्लेक्सी बनवाई। इसमें सपा विधायक इकबाल महमूद का फोटो भी लगा था और इस पर क्रॉस का लाल निशान लगा दिया गया। यह ई रिक्शा चालकों ने सपा विधायक इकबाल महमूद से माफी मांगने की मांग की। विरोध का या सिलसिला यहीं नहीं रुका है इसी फ्लेक्सी पर ई रिक्शा चालकों ने लिखा कि ई रिक्शा चालकों का यह अपमान नहीं सहेगी संभल की आवाम।

संभल से संभावित विधानसभा प्रत्याशी मुशीर खां तरीन ने संभल के मौजूदा विधायक द्वारा दिया गया बयान के रिक्शे वाले का बच्चा रिक्शा ही चलाएगा उस पर पलट बार करते हुए मुशीर खान तरीन ने अपना गुस्सा जताया और खुद रिक्शा चलाकर उनके बयानों की निंदा की और कहा कि रिक्शा वाले का बेटा रिक्शा नहीं बल्कि IAS, IPS डॉक्टर, वकील प्रोफेसर इंजीनियर और नेता भी बनता है इसलिए उन्हें शर्म आनी चाहिए कि उन्हीं रिक्शा वालों के वोटों से आज वो विधायक बने हुए बैठे हैं। इसलिए हम उनके बयानों की कड़ी निंदा करते हैं और वो जल्द से जल्द सभी रिक्शा चलाने वाले लोगों और संभल की आवाम से माफी मांगे।
