District Congress का संगठन सृजन अभियान: केंद्र सरकार को हर मोर्चे पर बिफल बतलाया जिलाध्यक्ष विनोद गुम्बर ने

लव इंडिया, मुरादाबाद। जिला कांग्रेस ने संगठन सृजन अभियान के तहत आज कांठ विधानसभा में बैठक कर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ मन्त्रणा की। इस दौरान पार्टी हाईकमान का संदेश भी आम जन तक पहुंचाया।

कार्यक्रम के अनुसार जिलाध्यक्ष विनोद गुम्बर कांठ विधानसभा पहुंचकर यहां पार्टी के सक्रिय नेताओं से जिला व ब्लॉक इकाई गठन को लेकर विचार विमर्श किया। कांग्रेस हाईकमान का सन्देश देकर काम करने वाले नेताओं के नामो को सूचिबद्ध किया। कहा कि इस बार नाम के लिये नही बल्कि काम के लिये पदाधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी। आम जनता को भी केंद्र सरकार की हकीकत से रूबरू कराते हुए सरकार को हर मोर्चे पर बिफल बतलाया।

जिलाध्यक्ष गुम्बर ने आरोप लगाया कि अपनी असफलता छिपाने के लिये ही सरकार सम्प्रदायिक ध्रुविकरण करने में जुटी है। कांठ पहुंचने पर फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत भी किया गया। इस दौरान अजय दुबे,अनिल काले, विजयराज सैनी, राजेशपाल, वसीम अहमद,सबा सैफ़ी, सुशीला कश्यप, डॉ जमालुद्दीन, अशरफ अली, सीपी सिंह,परम् सिंह सैनी समेत बड़ी संख्या में छजलैट ब्लॉक इकाई के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Hello world.

This is a sample box, with some sample content in it. this is an advertisement

error: Content is protected !!