नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत छात्राओं को दिलाई गई शपथ

लव इंडिया मुरादाबाद। गोकुल दास हिंदू गर्ल्स कॉलेज, मुरादाबाद में आज दिनांक 18 सितंबर 2026 को NSS की दोनों इकाइयों ने ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत शपथ कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में नशे के दुष्प्रभावों को लेकर चेतना जागृत करना और नशामुक्त, स्वस्थ समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका को मजबूत करना था।


प्राचार्या प्रो. चारू मेहरोत्रा ने छात्राओं को अपने संदेश में कहा कि नशा व्यक्ति के तन-मन के साथ-साथ उसके परिवार और समाज को भी नुकसान पहुंचाता है। उन्होंने कहा कि युवाशक्ति ही देश की सबसे बड़ी ताकत है और यदि युवा अपनी क्षमता का उपयोग पढ़ाई, खेल, कौशल, नवाचार और समाजसेवा में करें तो विकसित भारत का सपना साकार हो सकता है। उन्होंने छात्राओं से नशे से खुद दूर रहने और दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की। मुख्य अनुशासिका प्रो. किरन साहू ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि नशा छोड़ना सिर्फ निजी फैसला नहीं, बल्कि एक सामाजिक दायित्व है। हर युवा को सकारात्मक दृष्टिकोण और स्वस्थ जीवनशैली अपनानी चाहिए।


कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सविता अग्रवाल और श्रीमती शिवानी गुप्ता ने किया। इस अवसर पर प्रो. अनुराधा सिंह, प्रो. किरन त्रिपाठी, प्रो. अपर्णा जोशी, प्रो. सुधा सिंह, प्रो. वंदना पाण्डेय, डॉ. शैफाली अग्रवाल, डॉ. सीमा मलिक, डॉ. गुलशन सहित महाविद्यालय परिवार और बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं।

error: Content is protected !!