Republic Day: ए के इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया

लव इंडिया मुरादाबाद। मुरादाबाद के दिल्ली रोड पर पाकबड़ा स्थित ए के इंटर कॉलेज में 76वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर प्रबंधिका राजबाला सिंह और प्रधानाचार्य सुनील कुमार ने और राष्ट्रीय ध्वज को फहराया।

प्रबंधिका राजबाला सिंह ने देश के 76वें गणतन्त्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी का राष्ट्रीय पर्व हमें अपने गौरवशाली संविधान के प्रति प्रतिबद्धता का सुअवसर प्रदान करता है। कहा कि हमारे प्राचीन देश भारत ने सम्पूर्ण विश्व को गणतन्त्रात्मक शासन प्रणाली देने का अभिनव कार्य किया है। कहा कि हमें अपने लोकतांत्रिक देश में बंधुता एवं सामाजिक समरसता पर आधारित लोकतांत्रित समाज के निर्माण हेतु निरन्तर प्रयास करना है।

प्रबंधिका राजबाला सिंह ने कहा कि जिन्होंने हमें आजादी दिलाई है हमें उनका एवं उनके परिवार का सम्मान करना चाहिए। 26 जनवरी हमारा राष्ट्रीय पर्व है तथा गौरव से परिपूर्ण होकर हमें यह 76वां गणतंत्र मनाया चाहिए। गणतंत्र दिवस का यह पर्व हमें अपने संविधान के प्रति सम्मान और उसकी रक्षा के प्रति अपनी जिम्मेदारी की याद दिलाता है।


उन्होंने कहा कि ने सरकार की जो प्राथमिकता है वह हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने गणतंत्र दिवस के अवसर पर संविधान के प्रति प्रतिबद्धता की शपथ भी दिलाई।

इसके बाद राष्ट्रगान होगा और बाद में बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियां देकर देश भक्ति का संदेश दिया इस मौके पर प्रबंधिका राजबाला सिंह ने छात्र-छात्राओं से बड़े होकर देश हित के लिए काम करने पर जोड़ दिया कहा कि सत्य अहिंसा के मार्ग पर चलें और जी लगाकर पढ़ें तभी आगे बढ़ा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!