Ashiana Colony में दिनदहाड़े फौज की तैयारी कर रहे युवक को गोली मारी, आरोप पार्षद पर

लव इंडिया मुरादाबाद। सिविल लाइन थाना क्षेत्र की आशियाना कॉलोनी में फौज की तैयारी कर रहे युवक मयंक गुर्जर को दिनदहाड़े गोली मारी गई है। बताया गया कि आपसी विवाद को लेकर गोली दागी गई। हमलावर पार्षद बताया जा रहा है।

हमलावर नगर निगम का पार्षद बताया जा रहा है और इसका नाम अजय तोमर बताया गया है। फिलहाल पुलिस ने घायल मयंक गुर्जर को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घटना आरके स्कूल के पास बताई जा रही है।

नगर पुलिस अधीक्षक कुमार रणविजय सिंह ने बताया घायल को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है और प्रारंभिक जांच में वाद विवाद की पुष्टि होती है आरोपी की तलाश की जा रही है जल्द ही स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

http://www.induclay,comINDUSCLAY

LAUNCHING SOON!

error: Content is protected !!