स्वतंत्रता दिवस पर कॉमरेड शिवगोपाल मिश्रा का 76वां जन्मोत्सव, रेल कर्मचारियों ने मनाया हर्षोल्लास
लव इंडिया, मुरादाबाद। 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर AIRF एवं NRMU के महामंत्री कामरेड शिवगोपाल मिश्रा का 76वां जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में रेल कर्मचारियों और यूनियन कार्यकर्ताओं ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण के रूप में मंडल मंत्री कॉमरेड राजेश कुमार चौबे और मंडल अध्यक्ष कॉमरेड कुंवर सुहेल खालिद खान ने संयुक्त रूप से केक काटा। इसके बाद सामाजिक सरोकारों के तहत मंडल रेल चिकित्सालय में मरीजों और कर्मचारियों के बीच मिष्ठान का वितरण किया गया।

इस दौरान आयोजित सभा में वक्ताओं ने कॉमरेड शिवगोपाल मिश्रा के संघर्षशील जीवन, संगठनात्मक नेतृत्व और रेल कर्मचारियों के हितों के लिए यूनियन द्वारा किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि कर्मचारियों के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए संगठन को निरंतर मजबूत करना आवश्यक है।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मंडल मंत्री राजेश कुमार चौबे और मंडल अध्यक्ष कुंवर सुहेल खालिद खान ने संविधान की सर्वोच्चता, लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और कर्मचारियों के अधिकारों के लिए संवैधानिक दायरे में एकजुट होकर संघर्ष जारी रखने का संकल्प दोहराया।
वरिष्ठ पदाधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष कॉमरेड मनोज कुमार शर्मा, सहायक मंडल मंत्री कॉमरेड दीपक यादव, कॉमरेड देवेन्द्र कुमार, कॉमरेड बृजेश कुमार वशिष्ठ, मंडल कोषाध्यक्ष कॉमरेड नफीस अहमद खान, मंडल उपाध्यक्ष कॉमरेड रजनीश कुमार चौबे तथा रिटायर्ड एसोसिएशन के मंडल मंत्री कॉमरेड अशोक कुमार शुक्ला मौजूद रहे।

इसके अलावा लोको शाखा सचिव मनोज शर्मा, लोको शाखा अध्यक्ष अमित शर्मा, मेन ब्रांच शाखा सचिव राजपाल सिंह, एमबी स्टेशन शाखा सचिव आईवन एडिशन तथा कैरिज एवं वैगन शाखा सचिव विनेश ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में सहभागिता की।

समारोह में शलभ शर्मा, विजेंद्र कुमार ‘बंटी’, शुभम चौहान, पवन जोशी, दीपक कुमार, विनय पाल, संजू कुमार, नावेद खान समेत करीब 100 रेल कर्मचारी एवं यूनियन कार्यकर्ता शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने एनआरएमयू जिंदाबाद और कॉमरेड शिवगोपाल मिश्रा जिंदाबाद के नारे लगाते हुए अपने नेता को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
