Samajwadi सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बने प्रदीप यादव का भव्य स्वागत

लव इंडिया, मुरादाबाद। समाजवादी सैनिक प्रकोष्ठ जिला मुरादाबाद के जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव को बनाये जाने पर सेवा निवृत सैनिकों ने हर्ष व्यक्त किया और उनका फूलमाला पहनाकर मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया।

स्वागत उपरांत जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव ने कहा राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, प्रदेश अध्यक्ष कर्नल शरद सरन जी ने मुरादाबाद जिलाध्यक्ष अध्यक्ष जयवीर सिंह यादव की संस्तुति पर हमें सैनिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी उसपर मे खरा उतरने की कोशिश करूंगा।

कहा कि हम 2027 के विधानसभा चुनाव से पूर्व जिलास्तर एवं विधानसभा स्तर पर कार्यकारिणी गठित कर मासिक बैठक करेंगे 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी सरकार बनाने के लिए प्रतिबद्धता हैं।


समाजवादी सैनिक प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों द्वारा पूरे विधानसभा स्तर पर बूथ प्रभारी, सह-बूथ प्रभारी बनाकर पार्टी संगठन के साथ मिलकर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के लिए विधानसभावार बैठके आयोजित कर आम जनता के साथ मिलकर अन्यायी भाजपा सरकार को हटाने का संकल्प ले कर जायेंगे।


समाजवादी सैनिक प्रकोष्ठ का प्रत्येक सदस्य पूर्णरूप से अपने नेतृत्व, पार्टी, ध्वज एवं साइकिल निशान के लिए शत-प्रतिशत समर्पित एवं अनुशासित रहकर,राजनीतिक/सामाजिक वातावरण में सैनिक मूल्यों का संचार करने के लिए प्रतिबद्ध है।


सामाजिक कार्यकर्ता और सैनिक गंभीरता पूर्वक पीडीए के संघर्ष के साथी बनकर सरहद रक्षा के साथ-साथ संविधान और लोकतंत्र की रक्षा और सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ने के लिए घरों से निकल पड़े हैं।


इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार यादव (सैनिक प्रकोष्ठ) समाजवादी पार्टी , फौजी पवन चौधरी, धनंजय ठाकुर,रहीस अहमद,गिरीश पाल,लल्लू राम , अशोक कुमार चौधरी,विजय कुमार,कपिल सहरावत,योगेन्द्र यादव, हनी यादव आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।

http://www.induclay,comINDUSCLAY

LAUNCHING SOON!

error: Content is protected !!