ठाकुरद्वारा में भाजपा का जिला कार्यकर्ता सम्मेलन, संगठन विस्तार और बूथ सशक्तिकरण का लिया संकल्प

लव इंडिया, मुरादाबाद। भारतीय जनता पार्टी जिला मुरादाबाद की ओर से ठाकुरद्वारा विधानसभा क्षेत्र स्थित व्हाइट हाउस बैंक्विट हॉल में जिला कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी राजेश यादव रहे, जबकि अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष आकाश कुमार पाल ने की।

मुख्य अतिथि राजेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक और कार्यकर्ता आधारित संगठन है। उन्होंने कहा कि पार्टी की विचारधारा “राष्ट्र प्रथम, संगठन सर्वोपरि और सेवा ही संगठन” के मूल मंत्र पर आधारित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में केंद्र और प्रदेश सरकार ने जनकल्याण, सुशासन, सुरक्षा, किसान कल्याण, महिला सशक्तिकरण और युवाओं के विकास के क्षेत्र में अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए हैं।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से इन उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।प्रदेश उपाध्यक्ष ने आगामी चुनावों के मद्देनजर कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन को और मजबूत करने, नए सदस्यों को जोड़ने, लाभार्थियों और समाज के सभी वर्गों से लगातार संवाद बनाए रखने तथा पार्टी की नीतियों और सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

मुरादाबाद में वाल्मीकि समाज ने अपहरण की शिकार युवती की बरामदगी और आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर SSP कार्यालय पर ज्ञापन सौंपा। पांच दिन में कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी

क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है। उन्होंने कहा कि बूथ की मजबूती ही चुनावी सफलता का आधार होती है और कार्यकर्ताओं को सेवा, समर्पण और संगठन की भावना के साथ निरंतर सक्रिय रहना चाहिए।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष आकाश कुमार पाल ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका मजबूत संगठन है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ जनता के बीच लगातार संपर्क बनाए रखने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आग्रह किया।सम्मेलन में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन की नीतियों और नेतृत्व के प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए आगामी कार्यक्रमों एवं चुनावी तैयारियों में पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

मुरादाबाद–बरेली रेलखंड पर 4 से 31 जुलाई 2026 तक टैम्पिंग कार्य होगा। कई ट्रेनों का रूट बदला गया है और कई एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेनें देरी से चलेंगी। पूरी सूची पढ़ें…

कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक मयूर भाटिया ने किया।सम्मेलन में पूर्व जिला अध्यक्ष ठाकुर राकेश सिंह, राजपाल सिंह चौहान, सुरेश सैनी, अजय प्रताप सिंह, परमेश्वर लाल सैनी, चौधरी हुकुम सिंह, आचार्य नरेंद्र, गजेंद्र पाल सिंह, नवीन चौधरी, आदित्य शंख्यधर, ओमपाल सैनी, जिला मीडिया प्रभारी संजय ढाका, जिला उपाध्यक्ष गजेंद्र चौधरी, चकित चौधरी, डॉ. यशवीर सिंह, कशिश चौहान रहे।

उपरोक्त के अलावा, ब्लॉक प्रमुख वीर सिंह सैनी, जिला सोशल मीडिया संयोजक श्याम रुहेला, ऋतिक बिश्नोई, जिला आईटी सह-संयोजक दिव्यांश बिश्नोई, प्रज्ञात चौधरी, रितिक चौधरी, नीटू चौहान, अनुज बिश्नोई, देवराज सिंह जाटव, गोपाल सिंह यादव, लवी सक्सेना, मंडल अध्यक्ष हरिओम सिंह, हरपाल सैनी, पवन शर्मा, दीपक वाल्मीकि, आंचल चौधरी, अंकुश चौहान, गौरव चौधरी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

error: Content is protected !!