Sikar Group, Uttarakhand के Ramveer Singh ने किया Hayatnagar के Dussehra मेले का उद्घाटन
लव इंडिया संभल। श्री आदर्श रामलीला कमेटी हयात नगर के तत्वावधान में दशहरा मेले का उद्घाटन रामवीर सिंह उद्योगपति सीकर ग्रुप उत्तराखंड के द्वारा किया गया एवं दीप प्रज्वलित कनक सक्सेना क रिजॉर्ट नैनीताल पत्नी किरण देवी के द्वारा किया गया। इस दौरान बुराई पर सच्चाई की जीत का प्रतीक रावण दहन बड़ी उत्साह के साथ किया गया।

रावण का पुतला धू धूं- कर जला तो मेला परिसर में भगवान श्री राम के जय कारे गुजन लगे इस दौरान आसपास के ग्रामीण क्षेत्र से काफी संख्या में लोग मेला देखने पहुंचे जहां बच्चों ने जमकर के खिलौने की खरीदारी की। वहीं महिलाओं पुरुषों ने चाट पकौड़ी का जमकर आनंद लिया। यह दौरान पुलिस की व्यवस्था भी कायम रही और सभी पुलिस कर्मचारी अपनी-अपनी जगह पर ड्यूटी का पालन करते रहे।

इस दौरान मेला अध्यक्ष दिवाकर गुप्ता अंकुर बजाज पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष नीरज बजाज मधुकर गुप्ता भाजपा नेता जयप्रकाश गुप्ता जी राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के प्रबंधक दिनेश गुप्ता भारतीय उम्मीद राय इंटर कॉलेज के प्रबंध के दीप काजल दीपक गुप्ता पुष्कर गुप्ता हेमंत कुमार विजयपाल राशन वाले योगेंद्र पाल संजीव कुमार उर्फ छे दा लाल हितेंद्र कुमार नीलम गुप्ता बीजेपी मनोज कुमार अभिषेक गुप्ता अभिषेक गुप्ता आदि सभी आदर्श रामलीला कमेटी के पदाधिकारी ने बखूबी जिम्मेदारी से मेला परिसर में चार चांद लगा दिए।

