horoscope: 29 जनवरी को मौनी अमावस्या कैसी है इस दिन ग्रहों की चाल

horoscope: 29 जनवरी को मौनी अमावस्या कैसी है इस दिन ग्रहों की चाल…. कैसा रहेगा आपका दिन लाभ होगी या हानि अपनों का सहयोग मिलेगा या फिर परेशानी जानने के लिए पढ़िए अपना राशिफल जिसे लिखा है उत्तराखंड के जाने माने ज्योतिषाचार्य पंडित संदीप आत्रेय शास्त्री जी ने

मेष राशि :- आज का दिन शुभ रहेगा।ऐसे लोग जो रोजगार की तलाश में हैं तो आज नौकरी के बेहतर अवसर पा सकते हैं।नए व्यापारिक संबंध स्थापित होंगे जो लाभकारी रहेंगे।

वृषभ राशि :- आज पारिवारिक माहौल अनुकूल न रहने से तनाव बढ़ सकता है।जीवनसाथी का सहयोग मिलने से रूके कार्य पूरे होंगे,स्वास्थ्य में गिरावट आएगी।जमीन जायदाद से जुड़े मामले पूरे होंगे।

मिथुन राशि :- आज का दिन जोखिम भरा रहेगा,बिना सोचे समझे कार्य करने से बचें।सामाजिक मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी,दांपत्य जीवन में चल रहे तनाव खत्म होंगे।राजनीति में अपना हुनर आजमाएं।

कर्क राशि :- आज स्वास्थ्य में गिरावट आएगी,किसी विद्वान का मार्गदर्शन आपके जीवन की दशा दिशा बदल सकता है।माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें,लंबे समय से चल रहे कानूनी विवाद समाप्त होंगे।यात्रा के योग बन रहे हैं।

सिंह राशि :- आर्थिक निवेश के पूर्व किसी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लेना चाहिए।व्यापारिक साझेदारी सोच समझकर करें,प्रेम प्रसंग के कारण पारिवारिक माहौल तनावपूर्ण रहेगा ।
कन्या राशि :- समय पर काम करना सीखें,अपने व्यवहार को नम्र बनाएं।दूसरों को सम्मान देना सीखें।आज के दिन कार्यस्थल पर लापरवाही न करें वर्ना यह महंगी पड़ेगी।वैवाहिक चर्चा से मन प्रफुल्लित होगा।

तुला राशि :- आप अपने काम पर ध्यान दें,दूसरों के निजी जीवन में झांकना बंद करें।आपका मन किसी की तरफ आकर्षित होगा,धार्मिक रूचि बढ़ेगी।किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।

वृश्चिक राशि :- बड़ों के मार्गदर्शन से आगे बढ़ेंगे,अपने काम करने के तरीकों को बदलें,कार्यस्थल पर मशीनरी संबंधी खराबी से परेशान होंगे।कर्मचारियों के सहयोग से काम बनेगा।

धनु राशि :- सगे संबंधियों से नजदीकियां बढ़ेंगी,आर्थिक पक्ष मजबूत होने से कोई बड़ा काम कर सकते हैं।किसी आयोजन की रूपरेखा बनेगी,धार्मिक साहित्य पढ़ने का अवसर मिलेगा।न्याय पक्ष मजबूत रहेगा।

मकर राशि :- व्यावसायिक उन्नति संभव है,उधार दिया धन मिलेगा।समय रहते अपने कार्य को पूरा करें,संतान के किए कार्यों से मन प्रसन्न होगा। यात्रा निरस्त होगी,एलर्जी से संबंधित समस्या हो सकती है।

कुंभ राशि :- समय पर कार्य को करें,नौकरों के भरोसे न रहें।अपनी कार्यक्षमता को बढ़ाएं,परिजनों में आप की ख्याति बढ़ेगी।स्वास्थ्य पर धन खर्च होगा,सुख साधनों की पूर्ति होगी।न्याय पक्ष मजबूत होगा।

मीन राशि :- दूसरों की सुनी सुनाई बातों पर यकीन न करें।माता-पिता से संबंध कमजोर होंगे,जमीन जायदाद से जुड़े व्यापारिक मामले सुस्त रहेंगे।जीवन साथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा,धार्मिक आस्था बढ़ेगी।

Hello world.

This is a sample box, with some sample content in it. this is an advertisement

error: Content is protected !!