तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी में शिक्षा संकाय के कल्चर फेस्ट नवरंग 5.0 के समापन समारोह में संस्कृति, कला और देशभक्ति का संगम

लव इंडिया, मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के शिक्षा संकाय ने अपने सांस्कृतिक महोत्सव कल्चर फेस्ट नवरंग 5.0 में स्टुडेंट्स की रचनात्मकता, खेल प्रतिभा, नेतृत्व क्षमता और सांस्कृतिक अभिव्यक्ति को सशक्त मंच दिया।स्टुडेंट्स ने ‘कालचक्र’, ‘स्वतंत्रता संग्राम’, ‘शिव-शक्ति अद्वैत’, देशभक्ति आधारित प्रस्तुतियों और पहाड़ी नृत्य के माध्यम से भारतीय संस्कृति, इतिहास और सामाजिक चेतना को मंच पर जीवंत कर दिया।

इन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक श्रृंखला ने सभी मेहमानों को मंत्रमुग्ध कर दिया। ऑडिटोरियम तालियों की गूंज से बार-बार गूंजता रहा। इससे पूर्व समारोह का रंगारंग शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के संग हुआ।
समारोह में डीन स्टुडेंट वेलफेयर प्रो. एमपी सिंह के संग-संग लॉ कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सुशील कुमार सिंह, सीटीएलडी के निदेशक प्रो. पंकज कुमार सिंह, पैरामेडिकल के प्राचार्य प्रो. नवनीत कुमार, फिजिकल एजुकेशन के प्राचार्य प्रो. मनु मिश्रा, एसोसिएट डीन डॉ. अमित कंसल, डॉ. अलका अग्रवाल, डॉ. कल्पना जैन, फाइन आर्ट्स के प्रिंसिपल श्री रविंद्र देव, शिक्षा संकाय के प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार जैन आदि की उल्लेखनीय मौजूदगी रही। ऑडिटोरियम में अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।

पांच दिनी नवरंग 5.0 का आगाज़ 16 अप्रैल को हुआ, जिसमें क्रिकेट, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, शतरंज, कैरम और ‘टैग का वार’ जैसी खेल प्रतियोगिताओं में स्टुडेंट्स ने पूरे जोश और खेल भावना के संग शिरकत की। रंगोली, मेहंदी, भाषण, वेस्ट आउट ऑफ बेस्ट और कवि सम्मेलन जैसी प्रतियोगिताओं ने स्टुडेंट्स की रचनात्मक सोच और कलात्मक प्रतिभा को नई पहचान दी। कवि सम्मेलन और काव्य गोष्ठी इस महोत्सव का विशेष आकर्षण रही। वेस्ट आउट ऑफ बेस्ट प्रतियोगिता ने पर्यावरण संरक्षण और पुनर्चक्रण का प्रभावशाली संदेश दिया।
समापन अवसर पर डीन स्टुडेंट वेलफेयर प्रो. एमपी सिंह ने नवरंग के सफल आयोजन के लिए समस्त फैकल्टीज़ और स्टुडेंट्स को साधुवाद देते हुए बोले, हमें ज्ञानात्मक विकास के साथ-साथ भावात्मक एवम् कौशलों के विकास को भी प्राथमिकता देनी होगी। उन्होंने अंत में सभी मेहमानों का आभार व्यक्त किया।

प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार जैन ने कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व, आत्मविश्वास और सामाजिक चेतना के विकास को भी समान महत्व दिया जाना चाहिए। अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेताओं को मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान श्री दीपक मलिक, श्रीमती ममता यादव, डॉ. रणजीत सिंह, डॉ. हर्षवर्धन, डॉ. अर्पित त्रिपाठी, डॉ. शिवांगी रानी, डॉ. मुक्ता गुप्ता, डॉ. पूनम चौहान, डॉ. शेफाली जैन, डॉ. पवन कुमार मंडल, श्री महेश कुमार, डॉ. रवि प्रकाश सिंह, डॉ. रूबी शर्मा, डॉ. शिवानी यादव, डॉ. नाहिद सहित विभाग के सभी शिक्षकगण और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। संचालन छात्र अतेंद्र कुमार ने किया।

ये रहे विजेता
बास्केटबॉल में नवोदिता एवम् टीम, वॉलीबॉल में अत्येंद कुमार झा एवम् टीम, खो-खो में क्रिस्टीना सिंह एवम् टीम विजेता रहे। दीपांशु कनौजिया और वंशिका सिद्धू 100 मीटर रेस के विनर बने। बैडमिंटन बॉयज में अरहम जैन विजेता रहे। 200 मीटर की रेस वंशिका सिद्धू ने जीती। टेबल टेनिस बॉयज और अरहम जैन का खिताब अपने नाम किया। टेबल टेनिस गर्ल्स में अन्वेष जैन विजेता रहीं। टेबिल टेनिस में विशाल कुमार रहे विजेता रहे। टग आफ वार गर्ल्स की विजेता खुशी दयाल एवम् टीम रहे। ब्वायज़ का टग ऑफ वार तुषार भास्कर एवम् टीम ने जीता। वॉलीबॉल प्रतियोगिता अर्पित जैन एवम् अन्य टीम विजेता रही, जबकि बास्केटबॉल में अर्पित जैन एवम् टीम विजेता बने।
INDUSCLAY