Children’s Home की छत का ताला तोड़कर दो बालक फरार, care taker और House Father पर FIR

लव इंडिया मुरादाबाद। महानगर के सिविल लाइन स्थित बाल ग्रह बालक कार्तिक शिक्षण संस्थान शिक्षक का ताला तोड़ कर दो बालक फरार हो गये। यह घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। इस संबंध में सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

यह रिपोर्ट सचिव जय शकंर शर्मा ने दर्ज कराई है। घटना 1 जून की सुबह 6:30 बजे की है। रिपोर्ट के मुताबिक संस्था में आवासित दो बालक (अंशु व सुमित) प्रात: लगभग 6.30 बजे छत का ताला तोडकर पलायन कर गए। जाते समय बालक संस्था का मुख्य द्वार बाहर से बन्द कर गए ताकि कोई बाहर ना आ सके।

सचिव शकंर शर्मा के मुताबिक संस्था मे बच्चों की सुरक्षा हेतु सुरक्षा गार्ड (होमगार्ड) तैनात हैं। रात्रि गार्ड कमल सिह (HG 1287) प्रात: 4 बजे डयूटी खत्म करके गए थे किन्तु दूसरा गार्ड नहीं आया था। इसी बीच बालकों ने छत का ताला तोड़ दिया और पलायन कर गए। सस्था में उस समय स्टाफ के रविन्द्र सिह (केयर टेकर) व कौशल कुमार (हाउस फादर) उपस्थित थे। यह पूरी घटना संस्था के CCTV में कैद हुई है।

इस संबंध में जिलाधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, बाल कल्याण समिति, बाल कल्याण समिति अमरोहा कोई सूचना दी गई है। जबकि सिविल लाइन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज के बाद दोनों बालकों की तलाश शुरू कर दी है इनमें अंशु की उम्र 12 साल और सुमित 15 साल का है।

http://www.induclay,comINDUSCLAY

LAUNCHING SOON!

error: Content is protected !!