महाशिवरात्रि पर मुरादाबाद महानगर पूरी तरह हुआ शिवमय…

लव इंडिया, मुरादाबाद। महाशिवरात्रि पर मुरादाबाद महानगर पूरी तरह शिवमय हो गया। इस मौके पर मुरादाबाद महानगर के 84 घंटा मंदिर झारखंड मंदिर, मनोकामना मंदिर, माता मंदिर, दुर्गा मंदिर समेत अधिकांश शिव मंदिरों पर सुबह से कांवरियों के साथ-साथ शिव भक्तों की भीड़ रही। लव इंडिया नेशनल पर देखिए उमेश लव के साथ वरिष्ठ छायाकार सुहैल खां के फोटो से महाशिवरात्रि के महापर्व को…।

84 घंटा मंदिर पर रहा कांवरियों और शिवभक्तों का सैलाब
मुरादाबाद। महाशिवरात्रि के पर्व पर चौरासी घंटा मंदिर में जलाभिषेक करने को शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ा।

श्रद्धालुओं ने शिवालयों में जल,दूध,बेलपत्र और फूल चढ़ाकर भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की।

गंगाजल से जलाभिषेक करने के लिए हरिद्वार और बृजघाट से लाए गए जल को भक्तों ने मंदिरों में चढ़ाया,
बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।

मंदिर के प्रांगण में भक्तों की भीड़ सुबह से ही जुटनी शुरू हो गई हजारों की संख्या में शिव भक्तों ने जलभिषेक किया।

पंचायती मंदिर में भक्तों ने किया रुद्राभिषेक
मुरादाबाद। नवाबपुरा स्थित पंचायती मंदिर में महाशिवरात्रि के पर्व पर महाशिव का रुद्राभिषेक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

रुद्राभिषेक कार्यक्रम में सभी स्थानीय नागरिकों जलाभिषेक किया। नवाबपुर पंचायती मंदिर में हर वर्ष महाशिवरात्रि पर बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।

झारखंडी मंदिर पर भी तड़के से ही भक्तों ने किया जल अभिषेक
मुरादाबाद। महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाय गया। नवाबपुरा स्थित झारखंडी मंदिर सहित सभी प्रमुख शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

कांवड़ियों के जत्थे भी शहर में पहुंचे और तड़के ही जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक शुरू हो गया,भक्तों ने श्रद्धा के साथ शिवलिंग पर जल, बेलपत्र, धतूरा और फूल अर्पित किए।

पुलिस लाइन मंदिर पर दोपहर तक लगी रही शिव भक्तों की भीड़
मुरादाबाद। महाशिवरात्रि का पर्व पर पुलिस लाइन मंदिर में जलाभिषेक करने को लगी श्रद्धालुओं की लंबी कतार।

कोट रोड स्थित दुर्गा मंदिर पर जल अभिषेक किया श्रद्धालुओं ने
मुरादाबाद। महाशिवरात्रि का पर्व पर कोर्ट रोड स्थित दुर्गा मंदिर में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया।


रेलवे कॉलोनी के मनोकामना मंदिर पर बड़ों के साथ-साथ बच्चों ने भी किया महादेव का जल अभिषेक
मुरादाबाद। महाशिवरात्रि का पर्व पर रेलवे कॉलोनी के मनोकामना मंदिर पर बड़ों के साथ-साथ बच्चों ने भी महादेव का जल अभिषेक किया।

रेलवे कॉलोनी मनोकामना मंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्धालु
