उमेश लव, लव इंडिया, मुरादाबाद। सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट) – SUCI(C) के आह्वान पर अमेरिका द्वारा वेनेजुएला पर किए गए हमलों और वहां के निर्वाचित राष्ट्रपति और उनकी पत्नी के अपहरण और कथित साजिशों व दादागिरी के विरोध में 6 से 12 जनवरी 2026 तक देशभर में विशेष सप्ताह मनाया गया। इसी क्रम में 12 जनवरी 2026 को मुरादाबाद में SUCI(C) जिला इकाई की ओर से मुरादाबाद कलेक्ट्रेट पर शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन किया गया।
वेनेजुएला के राष्ट्रपति और उनकी पत्नी को रिहा करो”
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने अमेरिका की साम्राज्यवादी, युद्धोन्मादी और दखलअंदाज़ी वाली नीतियों के खिलाफ नारे लगाए। कहा- “वेनेजुएला में युद्ध थोपना बंद करो और वहां के राष्ट्रपति और उनकी पत्नी को रिहा करो”, “अमेरिकी हस्तक्षेप मुर्दाबाद”, “दुनिया के देशों की संप्रभुता का सम्मान करो”, और “युद्ध नहीं, शांति चाहिए”।
प्रदर्शन का नेतृत्व जिला सचिव कामरेड हर किशोर सिंह ने किया। कहा कि अमेरिका वेनेजुएला की प्राकृतिक संपदा और तेल संसाधनों पर नियंत्रण के लिए वहां के वैध राष्ट्रपति और चुनी हुई सरकार को गिराने की कोशिश कर रहा है। यह अंतरराष्ट्रीय कानूनों और लोकतांत्रिक मूल्यों का खुला उल्लंघन है।
अमेरिका तत्काल अपना हस्तक्षेप बंद करे
वक्ताओं ने कहा कि अमेरिका की आर्थिक नाकेबंदी, राजनीतिक दबाव और सैन्य धमकियाँ वेनेजुएला की जनता पर गंभीर मानवीय संकट थोप रही हैं। SUCI(C) ने मांग की कि अमेरिका तत्काल अपना हस्तक्षेप बंद करे, वेनेजुएला की संप्रभुता का सम्मान करे और वहां की सरकार को अस्थिर करने के प्रयास रोके।

सभा को संबोधित करते हुए पार्टी के पदाधिकारियों ने कहा कि भारत को भी किसी भी साम्राज्यवादी दबाव में आए बिना स्वतंत्र विदेश नीति अपनाते हुए शांति और न्याय के पक्ष में खड़ा होना चाहिए। विश्व समुदाय को अमेरिका की आक्रामक नीतियों के खिलाफ एकजुट होकर आवाज़ उठानी चाहिए।
प्रदर्शन में हरकिशोर सिंह, इस्लाम अली, रंजन नंदा, मोहम्मद गौरी,आशु सक्सेना, रामेश्वरी, रूबी खान, अविनाश चंद्र, अरशद अली, श्याम सुंदर, नेतराम भारती सहित बड़ी संख्या में SUCI(C) के कार्यकर्ता शामिल रहे।
Hello world.