लव इंडिया, मुरादाबाद। हिंदू जागृति मंच की बैठक में उमेश श्रीमाली को नगर अध्यक्ष एवं शलभ रस्तोगी को नगर महामंत्री मनोनीत किया गया। हिंदू जागृति मंच के माध्यम से तन मन धन से समाज सेवा करने का सामूहिक संकल्प भी लिया गया।
मनोनीत करने का प्रस्ताव रखा

अमृत कूप मंदिर पर संपन्न हुई हिंदू जागृति मंच की बैठक में नगर कार्यकारिणी का पुनर्गठन करते हुए गंगा रस्तोगी, शोभा गर्ग, सुमन शर्मा, सरिता गुप्ता, विकास वर्मा ने उमेश श्रीमाली को नगर अध्यक्ष मनोनीत करने का प्रस्ताव रखा और श्याम शरण शर्मा, सरदार कुलबीर सिंह, सुबोध कुमार गुप्ता, मनीष गर्ग, सुमन कुमार वर्मा ने शलभ रस्तोगी को नगर महामंत्री मनोनीत करने का प्रस्ताव रखा।
11 सदस्यीय कार्यकारिणी गठित करने को कहा

दोनों प्रस्तावों पर व्यापक विचार विमर्श उपरांत हिंदू जागृति मंच के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार शर्मा ने उमेश श्रीमाली को हिंदू जागृति मंच का नगर अध्यक्ष तथा शलभ रस्तोगी को महामंत्री मनोनीत किया। एक सप्ताह में 11 सदस्यीय कार्यकारिणी गठित करने को कहा गया।
समाज, धर्म एवं राष्ट्र की सेवा करेगा
प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उमेश श्रीमाली और शलभ रस्तोगी दोनों ही विश्व हिंदू परिषद, अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद, गोरखनाथ सेवा समिति सहित अनेक सामाजिक संस्थाओं में समाज सेवा का लंबा अनुभव प्राप्त समाजसेवी है। अस्तु इन दोनों के नेतृत्व में हिंदू जागृति मंच अधिक सक्रियता व सजगता के साथ समाज, धर्म एवं राष्ट्र की सेवा करेगा। ऐसी हिंदू जागृति मंच के सभी सदस्यों की अपेक्षा है, विश्वास भी।
भगवा पटका पहनाकर स्वागत अभिनंदन भी किया गया

नव मनोनीत दोनों पदाधिकारी उमेश श्रीमाली और शलभ रस्तोगी को बैठक में उपस्थित भारत मिश्रा, सुभाष चंद्र शर्मा, अरुण कुमार अग्रवाल, अंकुर रस्तोगी, श्री ओम चंद्रा,अरविंद शंकर शुक्ला, राजेंद्र गुर्जर ने अपने विचार व्यक्त किये। नव मनोनीत दोनों पदाधिकारियों को सभी ने हार्दिक शुभकामनाएं और बधाइयां दी। माला और भगवा पटका पहनाकर स्वागत अभिनंदन भी किया गया।
सहयोग के साथ भिन्न-भिन्न आयोजन किए जाएंगे
नव मनोनीत नगर अध्यक्ष उमेश श्रीमाली ने कहा कि हिंदू जागृति मंच की मासिक बैठक निर्धारित की जाएगी। इसके अतिरिक्त महापुरुषों की जयंती, विशेष पर्व एवं समय-समय पर विशेष अवसरों पर हिंदू जागृति मंच के सदस्यों के सक्रिय सहयोग के साथ भिन्न-भिन्न आयोजन किए जाएंगे।
हर संभव सहयोग देने का संकल्प लिया

शलभ रस्तोगी ने हिंदू जागृति मंच द्वारा आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों में हर संभव सहयोग देने का संकल्प लिया। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों को तन मन धन समय तथा हर प्रकार की ऊर्जा के साथ हिंदू जागृति मंच के माध्यम से धर्म समाज और राष्ट्र की सेवा करने का सामूहिक संकल्प दिलाया गया। बैठक की अध्यक्षता सुबोध कुमार गुप्ता ने की और संचालन विकास कुमार वर्मा ने किया।
Hello world.