IFWJ: जोधपुर में संपन्न हुआ इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट का राष्ट्रीय अधिवेशन

लव इंडिया, मुरादाबाद / जोधपुर। इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट के राष्ट्रीय अधिवेशन का समापन समारोह राजस्थान सरकार के मंत्री के. के. बिश्नोई के मुख्य आतिथ्य में भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश की तरफ से मोहम्मद जान तुर्की ने अपने साथियों के साथ मिलकर मुरादाबाद निर्मित स्मृति चिन्ह देकर अतिथियों को सम्मानित किया। इस अधिवेशन में देश के 15 राज्यों से आए 600 से अधिक पत्रकारों ने भाग लिया, जिससे कार्यक्रम में विविधता और ऊर्जा का संचार हुआ।


देशभर के पत्रकारों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने और उनके अधिकारों की रक्षा करने के उद्देश्य से इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स का राष्ट्रीय अधिवेशन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अधिवेशन में 15 राज्यों से आए 600 से अधिक पत्रकारों ने भाग लिया और पत्रकारिता के बदलते स्वरूप, चुनौतियों तथा संगठन की भूमिका पर गंभीर मंथन किया। अधिवेशन के दौरान संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के चुनाव कराने का निर्णय लिया, जिससे संगठनात्मक प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शिता और मजबूती मिली। संतोष कुमार चतुर्वेदी को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है, जो आगामी चुनाव प्रक्रिया का संचालन करेंगे।

इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट के राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग लेकर लौटे आईएफडब्ल्यूजे के राष्ट्रीय कन्वीनर मोहम्मद जान तुर्की ने बताया कि इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह के नेतृत्व ने आयोजित इस समारोह के विशिष्ट अतिथियों में पोकरण विधायक महंत प्रताप पुरी, जोधपुर महापौर वनिता, पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश पासवान, जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल, जिला परिषद के सीईओ आशीष मिश्रा, साध्वी प्रीति प्रियवंदा, पूर्व विधायक मनीषा पंवार, मारवाड़ राजपूत सभा अध्यक्ष हनुमान सिंह खांगटा, वरिष्ठ पत्रकार आयशा खानम व अमित भट्ट के अलावा आई एफ डब्ल्यू जे के राष्ट्रीय महासचिव विपिन धूलिया, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मोहन कुमार, रजत मिश्रा, राष्ट्रीय सचिव विश्वदेव राव सहित कई प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।


इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट के राष्ट्रीय कन्वीनर मोहम्मद जान तुर्की ने जानकारी देते हुए बताया कि,इस राष्ट्रीय अधिवेशन में पत्रकारों ने एकमत होकर देशभर के मीडिया कर्मियों की आवाज को और अधिक बुलंद करने का संकल्प लिया। साथ ही, पत्रकारों की सुरक्षा, वेतनमान, प्रेस की स्वतंत्रता और फील्ड रिपोर्टर्स की समस्याओं को केंद्र में रखकर रणनीति तय की गई। कार्यक्रम का समापन जोश और उत्साह के साथ हुआ, जिसमें एक बार फिर पत्रकारों ने लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को मजबूती प्रदान करने का वादा किया।


कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों के हितों, मीडिया की स्वतंत्रता, डिजिटल युग में पत्रकारिता की चुनौतियों और सरकार की नीतियों पर विचार-विमर्श हुआ। अतिथियों ने अपने उद्बोधनों में लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए पत्रकारों के सराहनीय योगदान की प्रशंसा की।


इस आयोजन को सफल बनाने में आयोजन समिति में शामिल विक्रम सिंह करनोत, प्रवीण बोथरा, अश्वनी व्यास, डॉ रंजन दवे, मनोज जैन , डॉ लक्ष्मण मोतीवाल, योगेश दवे, अफरोज पठान, शेखर व्यास, समीर खान, भूपेंद्र बिश्नोई, महेश शर्मा ईश्वर सिंह, सुमेर सिंह चूंड़ावत, डॉ पाबूराम, भवानी सिंह भाटी, रमेश सारस्वत, शिव सिंह सिसोदिया, राजेश पुरोहित, सूर्याश मूथा, प्रदीप दवे, दीपक पुरोहित, लक्षित दवे, पवन जोशी, नरेंद्र ओझा, हर्षित जोशी, प्रवीण बोथरा, मनोज जैन, पवन प्रजापत, संवितेश्वर पुरोहित, जितेंद्र डूडी, पुनीत माथुर, मुकेश श्रीमाली, श्रेयांश भंसाली, मनोज शर्मा, राजेश मेहता, राजेश जैन, राजकुमारी और अनीता चौधरी का सहयोग रहा।

error: Content is protected !!