नेताजी स्व. मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा


लव इंडिया, मुरादाबाद। जिला संभल समाजवादी पार्टी द्वारा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार समाजवादी पार्टी के संस्थापक भारत के पूर्व रक्षा मंत्री कई बार के मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश स्वर्गीय श्री मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष असगर अली अंसारी विधायक असमोली श्रीमती पिंकी यादव पदाधिकारी सम्मानित कार्यकर्ताओं ने श्रद्धेय नेता जी के चित्र पर माला अर्पण पुष्प अर्पित किए।

जिला अध्यक्ष असगर अली अंसारी ने कहा हम सब अपने दिल में गहरे शोक और सम्मान के साथ धरतीपुत्र श्रद्धेय नेताजी स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव जी की पुण्यतिथि पर एकत्रित हुए हैं। आज के दिन 10 अक्टूबर को समाजवाद की वो लौ हमसे बिछड़ गई थी, लेकिन उनके विचार आज भी हर समाजवादी कार्यकर्ता के दिल में जिंदा हैं। हम सब की ओर से नेताजी को शत-शत नमन और विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।
नेताजी का जीवन एक साधारण शिक्षक से लेकर देश के रक्षा मंत्री और उत्तर प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री बनने तक का प्रेरणादायी सफर है।

विधायक असमोली पिंकी यादव जी ने कहा श्रद्धेय नेताजी ने हमेशा गरीब, किसान, मजदूर और पिछड़ों की आवाज को बुलंद किया। समाजवादी आंदोलन को उन्होंने गांव-गांव तक पहुँचाया।
मुख्यमंत्री रहते हुए नेताजी ने उत्तर प्रदेश में विकास की नई इबारत लिखी। उन्होंने किसानों का कर्जा माफ किया, कन्या विद्या धन, बेरोजगारी भत्ता, लैपटॉप वितरण जैसी ऐतिहासिक योजनाएं चलाईं। कानून व्यवस्था को मजबूत करना और सबको साथ लेकर चलना उनकी पहचान थी।


जब नेताजी देश के रक्षा मंत्री बने तो उन्होंने जवानों के हित में ऐतिहासिक फैसले लिए। शहीद जवानों के शव को पूरे सम्मान के साथ घर भेजने की व्यवस्था, जवानों के वेतन और सुविधाओं में बढ़ोतरी उन्हीं की देन है। चीन सीमा पर सैनिकों का मनोबल बढ़ाने का काम उन्होंने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक जी ने कहा कि नेताजी सिर्फ एक व्यक्ति नहीं बल्कि एक विचारधारा थे। हमें उनके बताए समाजवादी सिद्धांतों पर चलकर पार्टी को और मजबूत करना है। संभल में समाजवाद की जड़ें नेताजी ने ही मजबूत की थीं।


संभल विधायक प्रतिनिधि नवाब सोहेल इकबाल ने कहा कि नेताजी की सादगी और संघर्ष आज के युवा नेताओं के लिए सबसे बड़ी सीख है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि नेताजी के सपनों के समाजवादी उत्तर प्रदेश को बनाने के लिए हम सबको एकजुट होकर माननीय अखिलेश यादव जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार बनानी है तभी नेताजी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला महासचिव कृष्ण मुरारी शंखधर ने कहा कि नेताजी ने हमेशा सेक्युलरिज्म और भाईचारे की राजनीति की। उन्होंने कहा कि संसद और विधानसभा में नेताजी के जैसा बेबाक और जनहित का नेता दूसरा नहीं हुआ। उनकी कमी हमेशा खलेगी
आज इस पुण्यतिथि पर हम सब समाजवादी साथी यह संकल्प लेते हैं कि नेताजी के अधूरे सपनों को पूरा करेंगे। गरीबों, दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के हक की लड़ाई को और तेज करेंगे और 2027 में समाजवादी सरकार बनाकर नेताजी को सच्ची श्रद्धांजलि देंगे।


अंत में सभी ने दो मिनट का मौन रखकर नेताजी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उपस्थित रहे प्रमोद यादव ममता मधुकर डा राहिल विधानसभा अध्यक्ष ताहिर उल्ला खान उमेश यादव इरफान प्रधान सजीव यादव शोभित कुमार काका अंजार हुसैन आसिफ अली फैयाज प्रधान नेत्रपाल सिंह यादव राहुल यादव शिवम यादव सद्दाम कुरेशी चेतन गुप्ता गुल्लू यादव सुनील यादव सुरेंद्र यादव सरफाराज सईद इजरायली शारिक लंबरदार चौधरी सोमपाल सिंह बलवंत सिंह रवि दिवाकर संजय मदन फकरे आलम सुभाष पाल चेतन गुप्ता अमरीश यादव सत्यभान यादव विद्याराम यादव चरक सिंह जाटव फराज अली असारी साबिर खान लवकेश यादव तीरथ सिंह भगवानदास प्रधान जी उमेश यादव एपी शर्मा राहुल यादव विपिन शर्मा सद्दाम कुरेशी उमेश दिबाकर डॉक्टर हंसराज रामावतार प्रधान दीपक राज सैकड़ों समाजवादी कार्यकर्ता, पदाधिकारी और आम जनता मौजूद रही।

error: Content is protected !!