दिल्ली कश्मीरी गेट से पहुंचे मुख्य पुजारी गोपाल स्वामी

उमेश लव, लव इंडिया, मुरादाबाद। ग्राम सब्जीपुर पाकबड़ा स्थित श्रीराम बालाजी धाम नीव करोरी आश्रम में दिल्ली के कश्मीरी गेट स्थित नीव करोरी आश्रम से आए मुख्य पुजारी गोपाल स्वामी और उनके साथ पहुंचे श्रद्धालुओं का ट्रस्ट की ओर से भव्य स्वागत किया गया।
श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भक्तिमय वातावरण का अनुभव किया
इस दौरान गोपाल स्वामी ने आश्रम के साधना स्थल पर हनुमान चालीसा और विनय चालीसा का पाठ कराया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भक्तिमय वातावरण का अनुभव किया। कार्यक्रम के बाद सभी श्रद्धालुओं को सम्मान स्वरूप अंगवस्त्र पहनाकर अभिनंदन किया गया।
श्रद्धालुओं ने किया दर्शन-पूजन

इसके पश्चात सभी भक्तों ने भोजन प्रसादी ग्रहण की। बताया गया कि दिल्ली के कश्मीरी गेट से श्रद्धालु बाबा नीव करोरी के विभिन्न धामों की यात्रा पर निकले हैं। इसी क्रम में उन्होंने मुरादाबाद स्थित आश्रम में भी पहुंचकर दर्शन-पूजन कर धर्म लाभ प्राप्त किया।
आश्रम अब काफी प्रसिद्ध हो चुका है
आश्रम के संस्थापक एवं अध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि मुरादाबाद में स्थित नीव करोरी बाबा का यह आश्रम अब काफी प्रसिद्ध हो चुका है। यहां दूर-दराज से श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। उन्होंने बताया कि दिल्ली से कैंची धाम जाने वाले कई श्रद्धालु भी इस आश्रम में रुककर बाबा के दर्शन करते हैं।
स्वागत करने वालों में…

इस अवसर पर स्वागत करने वालों में राकेश गुप्ता, विनीत गुप्ता, परीश सक्सेना, हरिओम गुप्ता, संजीव कपूर, जयदेव यादव, पूनम शर्मा, लवी गुप्ता, दीप्ति गुप्ता सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।
Hello world.