Janata Hospital: बिना वैध पंजीकरण के कर रहा इलाज और मरीजों को दे रहा आकर्षक ऑफर

लव इंडिया, मुरादाबाद। आशियाना फेस-1, ऑपोजिट न्यूरॉन हॉस्पिटल स्थित जनता हॉस्पिटल बिना वैध पंजीकरण के संचालित किया जा रहा है और आकर्षक ऑफरों का प्रचार कर मरीजों को अपनी ओर आकर्षित किया जा रहा है। इस संबंध में की गई शिकायत में मांग की गई है कि अस्पताल के पंजीकरण, चिकित्सकों की योग्यता और संचालन की वैधता की जांच कराई जाए।


शिकायतकर्ताओं का कहना है कि अस्पताल द्वारा सोशल मीडिया और प्रचार सामग्री में ₹10,999 में सी-सेक्शन डिलीवरी, शनिवार-रविवार स्पेशल ऑफर, ₹51 में ओपीडी, जांचों पर 30 प्रतिशत तक की छूट और दवाओं पर छूट जैसे दावे किए जा रहे हैं। उनका आरोप है कि इन ऑफरों के माध्यम से मरीजों को आकर्षित किया जा रहा है। आरोप है कि यह सब संबंधित अधिकारी की मिली भगत से किया जा रहा है।


शिकायत में लगाए गए प्रमुख आरोप


अस्पताल के पंजीकरण की स्थिति स्पष्ट नहीं है। अस्पताल में सेवाएं देने वाले चिकित्सकों की जानकारी सार्वजनिक नहीं है। आकर्षक पैकेज और छूट देकर मरीजों को लुभाया जा रहा है। शिकायत के बावजूद अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।


स्वास्थ्य विभाग से उठ रहे सवाल


शिकायतकर्ताओं का कहना है कि संबंधित क्षेत्र की निगरानी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की जिम्मेदारी है। उनका सवाल है कि यदि शिकायतें मिली हैं तो अस्पताल का निरीक्षण, पंजीकरण और लाइसेंस की जांच क्यों नहीं की गई जबकि पिछले दिनों इसी अस्पताल के आसपास कई हॉस्पिटलों का निरीक्षण नोडल अधिकारी द्वारा किया गया था और कार्रवाई भी की गई थी शिकायत के बावजूद जनता हॉस्पिटल की तरफ आंख उठाकर क्यों नहीं देखा गया क्यों दे दिया और
यदि सब कुछ नियमों के अनुरूप है तो विभाग इसकी सार्वजनिक जानकारी क्यों नहीं देता?


सोशल मीडिया पर अस्पताल के प्रचारित ऑफर


₹10,999 में C-Section पैकेज
OPD ₹51
ECG ₹100
शुगर टेस्ट ₹30
खून की जांच पर 30% तक छूट
दवाओं पर 15–20% तक छूट
शनिवार और रविवार स्पेशल ऑफर


विभाग का पक्ष


इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग का पक्ष प्राप्त नहीं हो सका। विभाग का पक्ष मिलने पर उसे प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

error: Content is protected !!