Wilsonia College: महिला सशक्तिकरण एक विषय नहीं, बल्कि समाज के विकास की आधारशिला

लव इंडिया, मुरादाबाद। शहर के विल्सोनिया डिग्री कॉलेज में उत्तर प्रदेश सरकार की मिशन शक्ति योजना के अंतर्गत “वूमेन अवेयरनेस टॉक प्रोग्राम” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को महिला सशक्तिकरण और जागरूकता के प्रति प्रेरित करना रहा।

छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत किए विचार

कार्यक्रम में कॉलेज के छात्र एवं छात्राओं ने भाषण के माध्यम से महिला अधिकार, सुरक्षा और सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए। प्रतिभागियों ने समाज में महिलाओं की भूमिका और उनके अधिकारों को लेकर जागरूकता फैलाने पर जोर दिया।

कॉलेज प्रशासन ने किया उत्साहवर्धन

इस अवसर पर कॉलेज के निदेशक डॉ. आशीष संतराम, प्रशासन प्रमुख अविश रवीश एवं प्राचार्या डॉ. लाजमीत कौर ने विद्यार्थियों के विचारों की सराहना की। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण केवल एक विषय नहीं, बल्कि समाज के विकास की आधारशिला है, जिसे सभी को अपने जीवन में अपनाना चाहिए।

संचालन व प्रमुख उपस्थिति

कार्यक्रम का संचालन उमेश चंद्र शर्मा, वीना पाल, वर्तिका शर्मा और आकांक्षा सिंह जादौन ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान डॉ. संजय अग्रवाल, डॉ. सारिका खन्ना, डॉ. रविंद्र चौहान, रुद्र प्रताप सिंह सहित समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे।

http://www.induclay,comINDUSCLAY

LAUNCHING SOON!

error: Content is protected !!