श्रीलंका में आर्थिक संकट के बाद अब कुदरत बनी आफत

International

श्रीलंका में आर्थिक संकट के बाद अब कुदरत बनी आफत, 600 से ज्यादा परिवार बाढ़ से प्रभावित
श्रीलंका के आपदा प्रबंधन केंद्र (DMC) ने बताया कि रविवार को देश में भारी बारिश की वजह से 600 से ज्यादा परिवार लैंडस्लाइड यानी भूस्खलन और बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।
श्रीलंका: दक्षिणी जिले रत्नापुरा में 585 परिवारों के कुल 2290 लोग प्रभावितश्रीलंकाई आपदा प्रबंधन केंद्र (DMC) ने दी मौसमी आफत की जानकारी
गहरे आर्थिक संकट का सामना कर रहे श्रीलंका को आसमानी आफत का भी सामना करना पड़ा रहा है। श्रीलंका के आपदा प्रबंधन केंद्र (DMC) ने बताया कि रविवार को देश में भारी बारिश की वजह से 600 से ज्यादा परिवार लैंडस्लाइड यानी भूस्खलन और बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।
DMC के मुताबिक, दक्षिणी जिले रत्नापुरा में 585 परिवारों के कुल 2,290 लोग प्रभावित हुए हैं, जबकि पश्चिमी प्रांत के कालूतारा जिले में 16 परिवारों को मुश्किल का सामना करना पड़ा है। कई घरों को बाढ़ और लैंडस्लाइड की वजह से भारी नुकसान हुआ है।
श्रीलंका पर लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम यानी लिट्‌टे (LTTE) के हमले का खतरा मंडरा रहा है। भारतीय इनपुट के मुताबिक, 18 मई को लिट्‌टे किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकता है। भारत की तरफ से इंटेलिजेंस इनपुट मिलने के बाद श्रीलंका ने भी अपनी सुरक्षा कड़ी कर दी है। श्रीलंका का कहना है कि वो भी इस मामले में जांच करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *