लव इंडिया, मुरादाबाद। मंगलवार को भारतीय मेडिकल सेल्स रिप्रेजेंटेटिव कर्मचारी संघ उप्र मुरादाबाद शाखा का जिला सम्मेलन हुआ। इसमें बीएमएसआरएस ने मुनीष कुमार को जिला मंत्री और रोबिन अग्रवाल को जिला अध्यक्ष का दायित्व सौंपा। देश के हित में करेंगे काम, काम के लेंगे पूरे दाम… के नारे के साथ बीएमएसआरएस का जिला सम्मेलन विजय निकेतन, पैरा की मिलक में सम्पन्न हुआ। जिला सम्मेलन में मुख्य अथिति के रूप में आरएसएस विभाग शारीरिक प्रमुख सुभाष शर्मा एवं चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में भारतीय मेडिकल सेल्स रिप्रेजेंटेटिव कर्मचारी संघ उप्र प्रान्तीय मन्त्री नितिन रोहतगी उपस्थित थे।

इस अवसर पर नितिन रोहतगी ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय मेडिकल सेल्स रिप्रेजेंटेटिव कर्मचारी संघ उप्र भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध देश का पहला मजदूर संगठन है। भारतीय मजदूर संघ एक अंब्रेला ट्रेड यूनियन है। जो श्रम जगत के रक्षा के साथ भारत माता को सर्वस्व समर्पण का भाव रखता है। भारतीय मजदूर संघ का गठन राष्ट्रवादी विचारधारा के आधार पर हुआ है। यह मजदूरों का, मजदूरों के लिए एवं मजदूरों द्वारा संचालित एक स्वतंत्र गैर राजनीतिक मजदूर संगठन है, जो राष्ट्र हित, उद्योग हित व श्रमिक हित के लिए सतत् संघर्षरत है।
मुख्य अतिथि सुभाष शर्मा ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की कार्य के अवधारणा पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया कि बीएमएस की स्थापना राष्ट्रीय विचार बीएमएस की क्या पहचान, त्याग तपस्या और बलिदान के साथ प्रारम्भ की गई, संगठन का सर्वव्यापी एवम सर्वस्पर्शी विचार अर्थात संगठन समाज के आखिरी व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने भारतीय मजदूर संघ के सांगठनिक एवम सामाजिक दायित्व पर मार्गदर्शन किया संगठित होकर कार्य करने और श्रमिक हितों की रक्षा करते हुए भारत माता को परम वैभव पर पहुंचने का मंत्र दिया।

इकाई के अध्यक्ष नवीन अरोरा एवं जिला मंत्री गौरव शर्मा द्वारा वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की गई जिसको उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से पारित किया। मातृ संगठन भारतीय मजदूर संघ के विभाग प्रमुख अरुण गौड़, जिला अध्यक्ष चंद्रभान सिंह एवं जिला मंत्री शशिलेंद्र कुमार ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए आश्वासन दिया कि यह समिति हर प्रकार से सहयोग करेगी।
अंत में नयी कार्यकारिणी के गठन की अधिसूचना जारी करते हुए 19 सदस्यीय समिति की की घोषणा की गई।
संरक्षक नवीन अरोरा, अध्यक्ष रॉबिन अग्रवाल, उपाध्यक्ष गौरव शर्मा एवं संजय सैनी, जिला मंत्री मुनीष कुमार, संयुक्त मंत्री आदित्य शर्मा, प्रज्ञांशु रस्तोगी एवं दीपक कुमार, कोषाध्यक्ष धीरज पाठक, सह कोषाध्यक्ष कार्तिक कुमार, प्रचार मंत्री रोहित कुमार, संगठन मंत्री अमित प्रजापति, कार्यालय मंत्री रोहित कुमार, पर्यावरण मंत्री मोहम्मद फैज, सामाजिक समरसता मंत्री भूपेश चौहान, कार्यकारिणी सदस्य प्रदीप शर्मा, शाहनवाज हुसैन, सुमित कुमार, विकास कुमार चुने गए।

सम्मेलन का संचालन विमलेंद्र कुमार शर्मा ने किया। आभार नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष रॉबिन अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर मनीष वर्मा, कुलदीप कुमार, कपिल कुमार, मनोज भण्डारी, विकास कुमार, अश्विनी तोमर, सौरभ गर्ग आदि सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Hello world.