Mahamurkhani Sammelan: मीनू रस्तोगी को मिली महामूर्खानी की उपाधि
लव इंडिया, संभल। आर्य समाज स्कूल (मौ०ठेर) में हिंदू जागृति महिला मंच द्वारा होली के सुअवसर पर महामूर्खानी सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें फूलों की होली के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम मंचासीन अतिथियों द्वारा श्री कृष्ण और राधा रानी की चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित किया गया। तद्उपरांत सर्वसम्मति से हिंदू जागृति महिला मंच की जिलाध्यक्षा मीनू रस्तोगी को महामूर्खानी की उपाधि से अलंकृत किया गया। साथ ही सुनीता यादव, रूपाली गुप्ता, सरिता गुप्ता, और रजनी गुप्ता को मूर्खानी की उपाधि दी गई। शिवानी शर्मा द्वारा उपस्थित सभी महिलाओं को होली के टाइटल दिये गये ।
सुमन कौशिक और मंजू रावत द्वारा होली का गीत मोहे होली पे कर गयो तंग ये रसिया माने ना…सुनाया गया।
इसके उपरांत आरोही सिंह ने वो कृष्णा है वो कृष्णा है… वैष्णवी चंद्र ने रात सुहानी मस्त चांदनी… रिया सिंह ने अरे जा रे हट नटखट अदिति प्रजापत ने चुनर- चुनर गीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम में उत्साह और उमंग के रंग भर दिए। कार्यक्रम के दौरान सभी को गुलाल लगाया गया और फूलों की होली खेली गई जिसमें बच्चों द्वारा डांडिया नृत्य प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर महामूर्खानी उपाधि से अलंकृत मीनू रस्तोगी ने कहा होली का उत्सव उमंग और खुशियों का त्यौहार है, जो हमें प्रेम और सौहार्द की भावना सीखना है। जिस प्रकार होली में विभिन्न रंगों का प्रयोग किया जाता है, उसी प्रकार हमें अपने और दूसरों के जीवन में खुशियों के रंग भरने चाहिए। आगे उन्होंने कहा हिंदू जागृति महिला मंच द्वारा प्रत्येक वर्ष यह कार्यक्रम मनाया जाता है।
कार्यक्रम के उपरांत सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रीति सिंह, प्रियंका चंद्रा, शालिनी रस्तोगी ,ज्योति गुप्ता, आरोही, गीता, परी ,आकांक्षा, उषा अग्रवाल, मंजू रावत, सुमन शर्मा, लवली, छवि, रिया ,शिवानी शर्मा, चारु आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन आशा गुप्ता ने किया।