एक्सपोर्टर का मोबाइल नंबर न देने पर TIX Corporation USA के स्वामी को धमकाया, वीडियो भी वायरस की

उमेश लव लव इंडिया मुरादाबाद

उमेश लव लव इंडिया मुरादाबाद। USA को सप्लाई होने वाले माल की क्वालिटी की जांच करने बाली कंपनी के स्वामी ने एक्सपोर्टर का नंबर देने से इनकार किया तो मोबाइल पर धमकाया गया इतना ही नहीं वीडियो वायरल करके बदनाम किया और हिंदू मुस्लिम करने की भी प्रयास क

TIX कॉरपोरेशन एक्सपोर्ट की क्वालिटी चेक करने वाली कंपनी है और यह उस सप्लाई होने वाली माल की क्वालिटी को चेक करती है। इसके स्वामी नील आशुतोष एग्बेर्ट पुत्र श्री एमबीएन एग्बेर्ट निवासी-फ्लैट नं-339 फेसिफिक स्टार होम काँठ रोड थाना सिविल लाईन जिला मुरादाबाद हैं। इस कंपनी में अमित कुमार निवासी डी-4/26 वशिष्ठ पार्क नियर जनक सिनेमा नई दिल्ली-110046 काम करना चाहता था लेकिन नील आशुतोष एग्बेर्ट ने कार्य नही दिया।

बकौल नील आशुतोष एग्बेर्ट के, इसलिये अमित नाराज रहता है। इसने 31 अगस्त 2025 को शाम को नील आशुतोष एग्बेर्ट को फोन किया और एक Exporter का नंम्बर मांगा। नम्बर देने से मना कर दिया। इससे नाराज होकर अमित कुमार ने अपनी वीडियो बनाई। इस वीडियो में नील आशुतोष एग्बेर्ट को गालियां दी और अपराध करने के लिए उकसाया।

इतना ही नहीं, तरह-तरह की धमकियां भी दी और हिन्दू मुस्लिम वैमनम्य पैदा करने के लिए मुसलमानो को कटुआ कहकर अभद्र भाषा का प्रयोग किया, जिसमे आम जनता में रोष व्याप्त हो गया है। यह वीडियो साथ काम करने वाले वरुण शर्मा ने नील आशुतोष एग्बेर्ट को भेजी। इसके बाद से नील आशुतोष एग्बेर्ट भयभीत हैं और खतरा महसूस कर रहे हैं। उन्होंने रिपोर्ट दर्ज करने के लिए सिविल लाइन थाने में तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके जान शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!