बहजोई में निकली महाकाल की शाही सवारी, डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने की आरती
लव इंडिया, संभल। जनपद के बहजोई नगर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शिव पार्वती सेवा समिति के सौजन्य से भगवान महाकाल की भव्य शाही सवारी निकाली गई। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष के बीच जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने महादेव की आरती कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया।

श्री रघुनाथ जी मंदिर से हुआ शुभारंभ
शाही सवारी का प्रारंभ पुराना रामलीला मंच स्थित श्री रघुनाथ जी मंदिर से हुआ। विधि-विधान से पूजा-अर्चना और आरती के बाद महाकाल की सवारी नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। भक्तों ने मार्ग में पुष्प वर्षा कर स्वागत किया और भोलेनाथ के जयकारे लगाए।

भक्ति गीतों से वातावरण भक्तिमय बना रहा
नगर भ्रमण के बाद लक्ष्मी नारायण मंदिर पर हुआ समापन
शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए बहजोई अनाज मंडी स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर पर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही और भक्ति गीतों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

धार्मिक एकता और सांस्कृतिक जागरण का प्रतीक
आयोजकों ने बताया कि महाशिवरात्रि के अवसर पर यह आयोजन नगर में धार्मिक एकता और सांस्कृतिक जागरण का प्रतीक है।

Hello world.