Heroine Phoolan Devi को अपना आदर्श बना लें महिलाएं तो नामोंनिशान मिट जाएगा बलात्करियों का

लव इंडिया, मुरादाबाद। राष्ट्रीय अति पिछड़ा महासंघ के तत्वावधान मे अम्बेडकर पार्क सिविल लाइन मे विश्व की चौथी व भारत की प्रथम क्रांतिकारी आयरन लेडी वीरांगना फूलन देवी जी का 24 वां शहादत दिवस उनके चित्र पर माल्यापर्ण व पुष्प अर्पित कर मनाया गया।


इस अवसर पर राष्ट्रीय महामंत्री डाॅ. राजकुमार कश्यप ने कहा कि अति पिछड़ा वर्ग की सांसद वीरांगना फूलन देवी जी की देश के सबसे सुरक्षित स्थान सांसद आवास पर ह्त्या कर दी और उनकी ह्त्या का आजीवन सजा का मुजरिम कायर गीदड़ सिंह राणा आज भी खुलेआम घूम रहा है।


प्रदेश अध्यक्ष डॉ.रामेश्वर दयाल तुरैहा ने कहा कि यदि आज की महिलाएँ वीरांगना फूलन देवी जी को अपना आदर्श बना लें तो देश से बलात्कार व बलात्करियों का नामोनिशान मिट जायेगा। शीघ्र ही पूरे देश में जन जागरण अभियान चला कर कायर गीदड़ सिंह राणा को जेल भेजने हेतु आन्दोलन किया जायेगा।


शहादत/बलिदान दिवस मे राष्टीय अध्यक्ष जयपाल सिंह सैनी, जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश सैनी, महानगर अध्यक्ष सरदार सिंह पाल, बी.के.सैनी, डॉ.अशोक सैनी, आर.के.सैनी, राजपाल कश्यप, वाहन सिंह यादव, तिलक शर्मा, नेम सिंह बौध, मंजू राठौर, अजय कश्यप आदि मौजूद रहे ।

http://www.induclay,comINDUSCLAY

LAUNCHING SOON!

error: Content is protected !!