health and hygiene workshop में डॉक्टर्स ने दी खास जानकारी

लव इंडिया, मुरादाबाद। पराग ह्यूमन फाउंडेशन ट्रस्ट के माध्यम से आज विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर लड़कियों के लिए हेल्थ एंड हाइजीन वर्कशॉप का आयोजन किया।
इसमें डॉक्टर बबीता गुप्ता के द्वारा मेंटल हाइजीन के बारे में जानकारी देते हुए लड़कियों से कहा गया कि उन्हें अपने मन की हर बात को किसी न किसी के साथ शेयर जरूर करना चाहिए।


साथ ही कुछ ब्रीदिंग एक्सरसाइज के माध्यम से एवं खान-पान में संतुलन रखने के माध्यम से अपने मन को एकाग्र करना चाहिए जिससे पढ़ाई पर फोकस हो सके। अपनी जिद और अपने गुस्से पर काबू पाने के लिए लड़कियों को आत्म चिंतन और मनन करना चाहिए। डॉक्टर प्रीति गुप्ता ने सभी लड़कियों को मेंस्ट्रूअल हाइजीन के बारे में बताते हुए कहा की हर 6 घंटे में पेड बदलना चाहिए।


उन्होंने पीसीओडी से होने वाली शारीरिक बदलाव एवं परेशानियों से लड़कियों को अवगत कराया सर्वाइकल कैंसर की जड़ मासिक धर्म के समय की अनहाइजीन ही है। अतः लड़कियों को अपनी नियमित दिनचर्या में कुछ बदलाव करके खान-पान एवं व्यायाम को ध्यान में रखते हुए अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत होना चाहिए।

डॉक्टर शालू महाजन के द्वारा मुंह में होने वाले कैंसर के लक्षण एवं उसकी जानकारी देते हुए बताया कि टीवी, मोबाइल आदि देखते हुए खाना खाने से खाना बहुत देर तक खाया जाता है एव काफी समय तक दांतों पर चिपका रहता है जो की कीटाणुओं का कारण भी बनता है जिससे कई समस्याएं उत्पन्न होती हैं।

डॉक्टर शालू ने लड़कियों को बताया कि यदि हम अपने दांतों को रात में साफ करें तो हम बहुत सारी बीमारियों से बच सकते हैं एवं साल में एक बार किसी भी दंत चिकित्सक को अपने दांतों का चेकअप जरूर करना चाहिए।
डॉक्टर प्रज्ञा अग्रवाल ने लड़कियों को न्यूट्रीशनल डायट के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि हमें बैलेंस फूड की तरफ ध्यान देना चाहिए। हफ्ते में 5 से 6 दिन घर का बना ही खाना खाना चाहिए, पानी ज्यादा पीना चाहिए और अपने खाने में फ्रूट और नट को जरूर शामिल करना चाहिए।


डॉक्टर नविता गुप्ता ने सभी लड़कियों को अपने करियर में आगे बढ़ने के लिए टिप्स देते हुए कहा कि यदि हम पूर्ण रूप से स्वस्थ एवं स्वच्छ रहेंगे तो हम बेहतर पढ़ाई और बेहतर डिसीजन ले पाएंगे, इससे हमारा आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।

इस कार्यक्रम में स्कॉलर्स अकादमी के माध्यम से फ्री काउंसलिंग सेशन भी आयोजित किया गया,जिससे लड़कियां अपने भविष्य में अच्छा कोर्स चुनकर अपने सपनों को पूरा कर सके। स्वस्ति फाउंडेशन के माध्यम से सभी लड़कियों को व्हिस्पर कंपनी के फ्री सैनिटरी नैपकिंस बांटे गए तथा साहस वेलफेयर सोसाइटी के माध्यम से सभी लड़कियों को न्यूट्रीशनल फूड के पैकेट दिए गए कार्यक्रम का संचालन ख्याति गुप्ता ने किया।


पराग ह्यूमन फाउंडेशन ट्रस्ट की संस्थापिका गरिमा सिंह ने बताया कि शी रॉक्स (she rocks)के नाम से हमारी एक सेमिनार की सीरीज पिछले डेढ़ साल से चल रही है जिसमें हम ढाई हजार से ज्यादा लड़कियों को जागरुक कर चुके हैं। आज विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर महिलाओं की हेल्थ को वरीयता देते हुए हमने 200 लड़कियों को यह वर्कशॉप दी, जिसमें हिंदू मॉडल इंटर कॉलेज, शिशु वाटिका, गोविंद नगर, लक्ष्मी नारायण इंटर कॉलेज एवं अन्य स्कूलों की छात्राएं मौजूद रही।

Hello world.

This is a sample box, with some sample content in it. this is an advertisement

error: Content is protected !!