युवा इकाई के नवागत राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिनय चौधरी बोले- कोई दल नहीं बल्कि एक विचारधारा है राष्ट्रीय लोक दल

लव इंडिया, मुरादाबाद। नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा रालोद अभिनय चौधरी का हुआ भव्य स्वागत हुआ।
युवा राष्ट्रीय लोकदल के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिनय चौधरी का राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा बनने के बाद जनपद मुरादाबाद में प्रथम आगमन हुआ। इस अवसर पर सर्वप्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष ने चौधरी चरण सिंह चौक पहुंचकर भारत रत्न स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया।

तत्पश्चात पाकबड़ा स्थित राम मंडप रामलीला मैदान में नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत हुआ। इस अवसर पर नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने संबोधन में युवा राष्ट्रीय लोकदल को मजबूत करने की दृष्टि से युवाओं को बुथ स्तर तक जोड़ने पर जोर दिया। नवयुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिनय चौधरी पूर्व में युवा राष्ट्रीय लोकदल के पश्चिम के अध्यक्ष के साथ अनेकों महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिनय चौधरी ने भारत रत्न स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह जी के देश हित में किए गए कार्य को याद करते हुए पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री स्वर्गीय चौधरी अजीत सिंह का धन्यवाद करते हुए बताया कि मैं जो भी कुछ हूं स्वर्गीय चौधरी अजीत सिंह की देन है।

नवागत राष्ट्रीय अध्यक्ष ने राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह का आभार व्यक्त किया और बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा रालोद के रूप में जो बहुत बड़ी और अहम जिम्मेदारी मुझे दी है। मैं इस जिम्मेदारी को पूर्ण निष्ठा और मेहनत से निभाऊंगा। उन्होंने बताया कि लोकदल कोई दल नहीं है बल्कि एक विचारधारा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिनय चौधरी ने सभी पदाधिकारी गणों एवं कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया और उनका आभार व्यक्त किया। इससे पूर्व, क्षेत्रीय अध्यक्ष अजीत सिंह एडवोकेट ने नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिनय चौधरी को फूलमाला पहनाकर स्वागत किया एवं जिलाध्यक्ष युवा रालोद गुरमीत सिंह चीमा ने चित्र भेंट कर राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

स्वागत कार्यक्रम में मुख्य रूप से क्षेत्रीय अध्यक्ष युवा राष्ट्रीय लोकदल अजीत सिंह एडवोकेट, मनोज चौधरी जिलाध्यक्ष मुरादाबाद रालोद, गुरमीत सिंह चीमा जिलाध्यक्ष मुरादाबाद युवा, विमल चौधरी जिलाध्यक्ष युवा संभल, प्रदेश महासचिव रालोद चौधरी फहीमुद्दीन, प्रदेश सचिव सचिन चौधरी, सैयद राशिद अली, शाहनवाज हुसैन, रौनक खान, राहुल बालियान प्रदेश सचिव युवा रालोद, अनिल चौधरी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पति, आदि सैकड़ो युवा साथी मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता गुरमीत सिंह चीमा जिलाध्यक्ष मुरादाबाद युवा रालोद ने की और संचालन क्षेत्रीय अध्यक्ष अजीत सिंह एडवोकेट ने किया।

Hello world.

This is a sample box, with some sample content in it. this is an advertisement

error: Content is protected !!