Arya Samaj : वैदिक रीति से तीन जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे

मुरादाबाद। डॉ एस एन गुप्ता एंड संस योजना के तहत 3 जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया गया। आचार्य डाॅ. आलोक गुप्ता, अरविंद आर्य और राकेश आर्य ने आर्य वैदिक रीति से विवाह संपन्न कराए।

महानगर के रेलवे स्टेशन रोड स्थित आर्य समाज भवन में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में तीनों जोड़ों को आर्य रीति रिवाज से विवाह बंधन में बांधा गया। विवाह समारोह में पहले जोड़ा रामपुर के विजेंद्र और मुरादाबाद की नीतिका का था जबकि दूसरा संभल के रोहित सैनी और शिवानी दूल्हा दुल्हन थे। इसी तरह तीसरा वैवाहिक बंधन में बनने वाला तीसरा जोड़ा सौरभ सिंह लाइन पार मुरादाबाद के और उनकी अर्धांगिनी के रूप में रिंकी रूहेला मेरठ सिटी की थी। यह संस्था अब तक 324 जोड़ों का विवाह कर चुकी है।

इस मौके पर वरिष्ठ जनों ने दूल्हा दुल्हन को आशीर्वाद भी दिया और कुछ सामान भी संस्था की तरफ से दिया गया। इस दौरान, आर्य समाज गंज स्टेशन रोड के प्रधान अरविंद आर्य बंधु मंत्री विनोद कुमार गुप्ता और कोषाध्यक्ष मयंक कुमार, सूर्य प्रकाश द्विवेदी, विजय कौशिक, राकेश आर्य, लोकेश आर्य, अरविंद एडवोकेट आदि मौजूद रहे।

http://www.induclay,comINDUSCLAY

LAUNCHING SOON!

error: Content is protected !!