वाल्मीकि समाज का नई पीढ़ी को सफाई के काम से मुक्ति दिलाने का संकल्प

लव इंडिया, मुरादाबाद। अखिल भारतीय श्री वाल्मीकि नवयुवक संघ व उत्तर प्रदेश प्रांतीय प्रतिनिधि अधिवेशन का आयोजन प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत सिंह काका, मंडल अध्यक्ष डेनियल वाल्मीकि, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदेश संजय समर्पित राजेंद्र कुमार वाल्मीकि, प्रयागराज प्रदेश संगठन मंत्री चौधरी रोहित कुमार, द्वारा कटघर क्षेत्र के प्रभात मार्केट सग्गू पैलेस में उत्तर प्रदेश प्रांतीय प्रतिनिधि अधिवेशन का आयोजन किया गया।

अखिल भारतीय श्री वाल्मीकि नवयुवक संघ का उत्तरप्रदेश प्रांतीय प्रतिनिधि अधिवेशन हुआ। प्रतिनिधि अधिवेशन में संकल्प / एजेन्डा तय किया। वाल्मीकि शोषित वंचित स्वच्छकार समाज के युवा, नारी शाहते में नेतृत्व कर्ता बनाना, रा‌जनीति चेतना, लाल बाग काली मंदिर निकट वाल्मीकि मंदिर बनाना, जमीन आवंटन की मांग, न्यायालय के आदेश पर आरक्षण का वर्गीकरण सभी राज्यों में स्थापित करना, भगवान वाल्मीकि प्रकट उत्सक को राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने की मांग की। सभी नए पदाधिकारियों को नियुक्त पत्र दिये गये। मुख्य वक्ता श्री मोहन कंडारे राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि प्रयास करो झाड़ू का काम नहीं करेंगे और इसे अपने परिवार को भी नहीं करने देंगे इस बात की शपथ लें। बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान रखने पर बल दिया। परिवार का शिक्षा के बल पर विकास कराना है। आरक्षण के वर्गीकरण पर उ० प्र० सरकार को कमेटी गठित करें।

आधिवेशन की अध्यक्षता ओमी लाल काल्मीकि ने की संचालन राजेंद्र वाल्मीकी अधिवेशन में मुख्य रूप से भोदन केदारे, राष्ट्रीय अध्यक्ष, सुरेश राठी राष्ट्रीय संयोजक कुए गीता साध्वी प्रधान, जगदीश प्रसाद, अमरजीत सिंह काका, पुन्नू लालवालीक किशन आनन्द राकेश टाक, संजय राठी, दिलीप राणा मुरारी लाल शेषन, विमत सज, अमित भारती, विजयवीर, प्रभात शेरासिंह, हरिमाम कालीकि विशाल, अनिल कुमार, संजय समर्पित आदि उपास्थित रहे।

इससे पूर्व, कार्यक्रम का शुभारंभ वाल्मीकि समुख माला अर्पण कर दीप प्रवजल कर मुक्ति माता का जाप कर किया गया इसके साथ ही तृतीय पूर्ण तिथि महानायक वीर रणजीत सिंह काका,महिला आयोग की सदस्य गीता प्रधान, राष्ट्रीय संयोजक सुरेश राठी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन कंडारे, मंडल संरक्षक अमित भारती, संजय सहदेव,दिलीप कुमार,सम्मुख माला अर्पण कर मोमबत्ती जलाकर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित कर दो मिनट का माल धारण किया गया। कार्यक्रम में महानगर व भारत के कई राज्यों से आए बुद्धिजीवियों का भव्य स्वागत किया गया।

Hello world.

This is a sample box, with some sample content in it. this is an advertisement

error: Content is protected !!