दूसरी दुकान के आगे लगाए गंदगी के अंबार, शिकायत पर बोला- चाहे ‘डीएम’ को बुला ले नहीं हटाऊंगा…

लव इंडिया संभल। इसे योगी आदित्य नाथ सरकार में दुकानदार के दबंगई कहें या फिर गुंडाई क्योंकि इस दुकानदार को जरा भी शासन प्रशासन का खौफ नहीं है इसीलिए तो इसने अपने दुकान के आगे की गंदगी को दूसरे की दुकान के आगे लगा दिया और शिकायत पर हटाने के बजाय बोला चाहे तो डीएम को बुला ले या फिर हथियारों से लड़ ले, गंदगी नहीं हटेगी।

जी हां यह मामला है उत्तर प्रदेश के संभल जिले का। यहां के सराय तरीन में बाजार है जिसे सरायतरीन बाजार गंज भी कहते हैं। यह मामला यहीं का है। यहां का यह किराना दुकानदार अपनी मनमानी के आगे किसी की चलने नहीं देता। इसी के चलते इस दुकानदार से आसपास के दुकानदार भी परेशान हैं लेकिन कोई ज्यादा कुछ कहता नहीं और यही कारण है किराना दुकानदार की दबंगई लगातार बढ़ रही है।

ताजा मामला यह है कि किराना दुकानदार ने मनमानी तरीके से दूसरे दुकानदार की दुकान के आगे गंदगी के अंबार लगा दिए। दुकानदार अनुज आर्य से इस गंदगी को साफ करने का निवेदन किया लेकिन दबंग दुकानदार ने एक न सुनी और उल्टे धमकाने लगा। बोला- चाहे तू डीएम को बुला ले, चाहे पैसे से से लड़ ले, चाहे हथियारों से…. गंदगी नहीं हटेगी। इस पर पीड़ित दुकानदार के पिता संजीव गुप्ता ने पत्र के माध्यम से उप जिलाधिकारी संभल और अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद से शिकायत की है उक्त दुकानदार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर गंदगी को शीघ्र अति शीघ्र हटाने की कृपा करें।

error: Content is protected !!