इमाम बारगाह आजाद नगर में आयोजन किया गया जश्न ए मोहम्मदी महफिल का

लव इंडिया, मुरादाबाद। आजाद इमाम बारगाह आजाद नगर में जश्न ए मोहम्मदी महफिल का आयोजन किया गया।

ईद मिलादुन्नबी महीने के चलते जगह-जगह मिलाद महफिल और जलसों का आयोजन किया जा रहा है। इसी सिलसिले के ताल्लुक से उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद आजाद नगर इमाम बारगाह में हर साल की तरह इस साल भी 17 रबी उल अव्वल रसूल ए खुदा की पैदाइश पर एक महफिल का आयोजन किया गया। देर रात तक चली महफिल में शायरों ने अपने उम्दा कलाम पेश किया।

महफिल की शुरुआत मौलाना नाज हैदर ने तिलावत ए कुरान से की और उसके बाद अब्बास हैदर जैदी ने हम्द ओ नात पढ़ी- महफिल की सदारत मौलाना नाज हैदर ने की और निजामत अब्बास हैदर जैदी ने प्रोग्राम के आखिर में मौलाना नाज हैदर ने मुल्क की तरक्की और खुशी के लिए दुआ की गई और सभी शायरों ने अपने कलाम पेश किए।

इस मौके पर शायर नसीम वारसी. वसीम अल्वी. अली वाहिद नकवी. हसन मेहंदी सिरसीबी. एडवोकेट हसन जैदी. अनवर सिरवी आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!