श्रीराम दुर्गा मंदिर व सनातन धर्म इंटर कॉलेज में मैंगो शेक और शरबत का वितरण
लव इंडिया, ठाकुरद्वारा। गुरुवार को निर्जला एकादशी के बाद शुक्रवार-शनिवार को भी श्रीराम दुर्गा मंदिर एवं सनातन धर्म हिंदी इंटर कॉलेज परिसर में श्रद्धालुओं और राहगीरों के लिए मैंगो शेक व शीतल शरबत का वितरण किया गया। भीषण गर्मी के बीच बड़ी संख्या में लोगों ने मैंगो शेक और शरबत ग्रहण किया।

इस अवसर पर आयोजकों ने एकादशी माता की पूजा-अर्चना कर सभी के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम के दौरान आयोजकों ने कहा कि समाज में सेवा एवं परोपकार की भावना बनी रहे।

कार्यक्रम में नरेश कुमार कश्यप, विपिन जिंदल, तुषार पांडेय, अभिषेक ओझा, धर्मेंद्र सिंह, मदन लाल कश्यप, संजीव चौहान उर्फ टिश्यू, रोहीताश प्रजापति, मोहित, सुमित सहित अन्य सहयोगियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
