लव इंडिया, मुरादाबाद। जिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनोद गुम्बर के श्री अमरनाथ यात्रा से वापस लौटने के बाद कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

38 वीं यात्रा थी अमरनाथ यात्रा थी विनोद गुंबर की
.
जिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनोद गुम्बर 01 जुलाई को अमरनाथ यात्रा पर गये हुए थे। ये उनकी 38 वीं यात्रा थी। देर रात जैसे ही वे बापस मुरादाबाद लौटे कांग्रेसियो ने उन्हें फूलमालाओं से लाद दिया। पुष्पवर्षा कर भोलेनाथ के नारों से उनका आवास गूंज उठा।

कांग्रेसियो ने खुद ही जन्मदिन मनाया
मौके पर ही प्राचीन काली माता के मंदिर से लाई गई चुनरी उन्हें पहनाकर नारियल झोली में डाला गया। आज ही उनका जन्मदिन भी हैं। सो केक कटवाकर भी कांग्रेसियो ने खुद ही जन्मदिन मनाया।

इस दौरान प्रवक्ता सुधीर पाठक, अजय गोपाल रस्तोगी, अनिल शर्मा,आजम खां, विजयराज सैनी, अकरम खां, राजेशपाल, अतीक अहमद, तरुण गुप्ता, अशरफ अली समेत तमाम कांफ्रेसी मौजूद रहे।
INDUSCLAY