Dussehra से Diwali तक History Compilation Committee मनाएगी Swadeshi Jagran Pakhwada : अजय शर्मा

Indian History Compilation Committee: लव इंडिया संभल। भारतीय इतिहास संकलन समिति की बैठक में दशहरा से दीपावली पर्व तक 15 दिन का स्वदेशी जागरण पखवाड़ा मनाने की योजना बनाई गई। दुर्गा कॉलोनी के ज्ञानदीप मंदिर में संपन्न हुई बैठक में भारतीय इतिहास संकलन समिति के उपाध्यक्ष अंकुश त्यागी ने स्वदेशी जागरण अभियान को संचालित करने का प्रस्ताव रखा।

जिला महिला प्रमुख मीनू रस्तोगी ने विदेशी भगाओ स्वदेशी लाओ का नारा देते हुए लंबे समय तक स्वदेशी जागरण अभियान संचालित करने के विचार व्यक्त किये। अतुल कुमार शर्मा, राकेश कुमार शर्मा, सुशील कुमार, मनोज कुमार शर्मा, अशोक कुमार गर्ग, डॉक्टर अरविंद कुमार गुप्ता, ज्ञान प्रकाश उपाध्याय, अत्यंत त्यागी, मनीष चौधरी, सतबीर सिंह पाल, पंकज सांख्यधर, निलेश यादव आदि ने माननीय प्रधानमंत्री द्वारा अपेक्षित स्वदेशी अभियान चलाने में अपनी सहमति व्यक्त की।


जिलाध्यक्ष अजय कुमार शर्मा ने सभी सदस्यों की सहमति, उत्सुकता देखते हुए कहा कि दशहरा पर्व से लेकर दीपावली तक अर्थात 3 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक 15 दिवसीय स्वदेशी जागरण अभियान चलाया जाएगा। अभियान में घर घर जाकर पत्रक वितरित करने, दुकानों पर पहुंचकर संपूर्ण स्वदेशी का बोर्ड लगाने, विदेशी सामान का बहिष्कार करते हुए विदेशी सामान को कचरे में डाल कर अथवा आग के हवाले किया जाएगा और स्वदेशी सामान हमेशा खरीदने को लेकर संकल्प कराया जाएगा।

भारतीय इतिहास संकलन समिति के सदस्य गण गली मोहल्ले दुकान विद्यालय में जाकर विभिन्न तरीकों से स्वदेशी सामान उपयोग में लाने तथा विदेशी सामान का बहिष्कार करने का 15 दिवसीय सघन अभियान संचालित किया जाएगा। इसमें संबंधित सामाजिक धार्मिक संस्थाओं का सहयोग लिया जाएगा। बैठक में भारतीय इतिहास संकलन समिति के संरक्षक मंडल तथा सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने भाग लिया। अध्यक्षता समिति के जिलाध्यक्ष अजय कुमार शर्मा ने की संचालन जिला महामंत्री सुबोध कुमार गुप्ता ने किया।

error: Content is protected !!