सम्भल में पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार को दी गई भावभीनी विदाई

सम्भल में पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार को दी गई भावभीनी विदाई
स्थानांतरण पर पुलिस लाइन बहजोई में आयोजित हुआ विदाई समारोह, अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्मृति-चिह्न व पुष्पगुच्छ भेंट कर दी शुभकामनाएं


सम्भल। पुलिस अधीक्षक श्री कृष्ण कुमार के अन्य जनपद में स्थानांतरण के अवसर पर शनिवार को पुलिस लाइन बहजोई में विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में जिलाधिकारी सम्भल अंकित खंडेलवाल, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी कुलदीप सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी मनोज कुमार रावत सहित क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी, शाखा प्रभारी तथा पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।


समारोह के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार के कार्यकाल को याद करते हुए उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि उनके कार्यकाल में जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण, महिला एवं बाल सुरक्षा, यातायात व्यवस्था तथा पुलिसिंग को अधिक प्रभावी और जनोन्मुखी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किए गए।


कुशल नेतृत्व की हुई सराहना


अधिकारियों ने कहा कि पुलिस अधीक्षक के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन से पुलिस बल को कार्य करने के लिए नई ऊर्जा और दिशा मिली। उनके कार्यकाल के दौरान किए गए प्रयासों को पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सराहा।


विदाई समारोह में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ओर से पुलिस अधीक्षक को स्मृति-चिह्न और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य और आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी गईं।


पुलिस अधीक्षक ने साझा किए कार्यकाल के अनुभव


समारोह के अंत में पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार ने अधिकारियों और कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने जनपद में अपने कार्यकाल के अनुभव साझा करते हुए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भविष्य में भी पूरी निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।



error: Content is protected !!