TMU के Dean MP Singh राष्ट्रीय शिक्षक रत्न से सम्मानित

लव इंडिया मुरादाबाद । तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के डीन स्टुडेंट्स वेलफेयर प्रो. एमपी सिंह को हिन्दुस्तान एग्रीकल्चर रिसर्च वेलफेयर सोसाइटी, आगरा की ओर से राष्ट्रीय शिक्षक रत्न सम्मान- 2026 से सम्मानित किया गया है।

प्रो. सिंह के शिक्षा एवम् शिक्षण के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट और अनुकरणीय शैक्षणिक कार्यों के प्रसार, स्टुडेंट्स के मागदर्शन, अकादमिक उत्कृष्टता के प्रति समर्पण एवम् उल्लेखनीय योगदान के लिए शिक्षक दिवस पर राष्ट्रीय शिक्षक रत्न सम्मान का अवार्ड दिया गया है।

हिन्दुस्तान एग्रीकल्चर रिसर्च वेलफेयर सोसाइटी का मानना है, प्रो. सिंह की शैक्षणिक निष्ठा, शोधपरक दृष्टिकोण, नवाचार, स्टुडेंट्स के प्रति समर्पण शिक्षा-जगत के लिए प्रेरणास्त्रोत है। प्रो. सिंह की ज्ञान-साधना, अकादमिक उत्कृष्टता और राष्ट्र के शैक्षणिक विकास के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

उल्लेखनीय है, प्रो. सिंह 25 बरस से टीएमयू से जुड़े हुए हैं। प्रो. सिंह की 02 बुक पब्लिश हो चुकी है। 02 पेटेंट के संग-संग 17 पुस्तकों का संपादन भी उनके नाम है। वह दो रिसर्च प्रोजेक्ट भी कर चुके है। 100 से अधिक नेशनल और इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस में शिरकत कर चुके हैं।

error: Content is protected !!