TMU में MBBS स्टुडेंट्स की CPR awareness campaign

टीएमयू मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस 2024 -25 बैच के स्टुडेंट्स की सीपीआर अवेयरनेस कैंपेन एमबीबीएस 2024 -25 बैच के स्टुडेंट्स की हुई सीपीआर अवेयरनेस पोस्टर प्रतियोगिता भी

लव इंडिया, मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर में सीपीआर अवेयरनेस वीक के तहत 13 से 17 अक्टूबर तक सीपीआर के बारे में अवेयरनेस दी गई, जिसमें कंप्रेशन देना मुख्य रहा। दुर्घटना के आसपास खड़े लोग कंप्रेशन देकर मरीज की कैसे जान बचा सकते हैं , इसकी पांच दिन सघन और तकनीकी ट्रेनिंग दी गई।

ट्रेनिंग के दौरान मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एनके सिंह,डीन एकेडमिक्स डॉ. एसके जैन, मेडिसिन विभाग के एचओडी एवम् एडिशनल मेडिकल सुप्रीडेंटेंट डॉ.वीके सिंह, वाइस प्रिंसिपल डॉ. प्रीथपाल सिंह मटरेजा आदि की उल्लेखनीय मौजूदगी रही।इस कैंपेन में एनेस्थीसिया डिपार्टमेंट के डॉ. मुकेश कुमार, डॉ. पायल जैन, डॉ.शाहबाज आलम, डॉ. पल्लवी, डॉ. ललित आदि भी एक्टिवली इंवॉल्व रहे।

सीपीआर अवेयरनेस वीक में एडमिनिस्ट्रेटिव ,मेडिकल कॉलेज ,अस्पताल के स्टाफ के संग-संग अंतिम दिन यूनिवर्सिटी के स्टाफ को भी ट्रेनिंग दी गई। नॉन मेडिकल स्टाफ को इसलिए ट्रेनिंग दी गई,ताकि अगर बाई चांस कोई पेशेंट मिल जाए और मदद के लिए पुकारे तो पेशेंट को सीपीआर दी जा सके।

प्रशिक्षण के दौरान सीपीआर देने के तौर तरीके विस्तार से बताए गए। इसके अलावा पोस्टर प्रतियोगिता भी हुई, जिसमें एमबीबीएस 2024 -25 बैच के स्टुडेंट्स ने हिस्सा लिया,जिसमें सीपीआर के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। पोस्टर प्रतियोगिता में सलोनी जैन, गौरिका अहलावत, गुनीत कौर,प्रणव देव शुक्ला, शिवांगी सैनी विजेता रहे।

error: Content is protected !!