Congress जिलाध्यक्ष विनोद गुंबर हाउस अरेस्ट, बोले- छात्र आंदोलन के समर्थन से सरकार घबराई, घर और मंदिर तक पुलिस घेरे में रखा गया मुझे

लव इंडिया, मुरादाबाद। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विनोद गुंबर ने आरोप लगाया है कि उन्हें पिछले तीन दिनों से उनके कोठीवाल नगर स्थित आवास पर पुलिस की निगरानी में रखा गया है। उनका कहना है कि दिल्ली में छात्रों के आंदोलन को कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं द्वारा दिए गए समर्थन के बाद सरकार विपक्षी नेताओं पर दबाव बना रही है।जारी बयान में विनोद गुंबर ने दावा किया कि दिल्ली के छात्र आंदोलन को कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और मल्लिकार्जुन खड़गे सहित पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के समर्थन से केंद्र और प्रदेश सरकार भयभीत है। उन्होंने कहा कि इसी कारण उन्हें उनके आवास पर “हाउस अरेस्ट” जैसी स्थिति में रखा गया है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष के अनुसार, सुबह के दैनिक कार्य, भोजन और अन्य गतिविधियां भी पुलिस बल की मौजूदगी में करनी पड़ रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें सुबह पूजा के लिए मंदिर भी अकेले नहीं जाने दिया जा रहा और पुलिसकर्मी उन्हें घेरे में लेकर मंदिर तक ले जा रहे हैं।विनोद गुंबर ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताते हुए कहा कि शांतिपूर्ण राजनीतिक गतिविधियों और विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने प्रशासन से इस व्यवस्था को समाप्त करने की मांग की।

error: Content is protected !!