सारी दुनिया के लिए रहमत बनकर आए मौहम्मद मुस्तफा

लव इंडिया, मुरादाबाद। हरथला गुलाब बाग अमन कमेटी की ओर से हरथला गुलाब मस्जिद से जश्ने ईद मिलादुन नबी के मौके पर जुलूस ए मोहम्मदी का इस्तकबाल किया गया। वहीं कमेटी के मेंबरों ने यातायात व्यवस्था में भी सहयोग दिया।

इस दौरान अमन कमेटी के अध्यक्ष मुहम्मद नावेद,उप संस्थापक फैजान सलमानी ने जुलूस में शामिल लोगों पर फूल बरसा कर उन का इस्तकबाल किया और उन से अदब के साथ जुलूस मे चलने के लिए कहा कि मोहम्मद साहब सारी दुनिया के लिए रहमत बनकर आए हैं।

कहा कि आज का दिन सारी दुनिया के लिए एक रहमत का दिन है मोहम्मद सहाब के दुनिया मे आने से जुल्म का अंधेरा दूर हुआ और इंसानियत पैगाम देकर दुनिया को हमेशा सच के रास्ते पर चलने का पैगाम दिया।


इस दौरान कमेटी मेंबरो मे संस्थापक नईम राजा,मुख्य संरक्षक रिजवान कामिल, सचिव रियासत अली,नईम अल्वी, चुन्ना भाई,शरीफ अहमद, ताहिर कादरी, रईस,नूर हसन, नाहिद हुसैन, अब्दुल रहेमान, मस्ताना,फईम, अनीस,आदि लोग मौजूद रहे।

मुरादाबाद। जश्ने ईद मिलादुन नबी के मौके पर तहसील स्कूल के पास जुलूस ए मुहम्मदी के लिए मदीने की झांकी तैयार करता युवक।

मुरादाबाद। जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर हरथला बाजार से निकाले गए जुलूस ए मुहम्मदी में शामिल सपा सांसद रुचि वीरा,अध्यक्ष मुहम्मद नावेद, रईस, शकील , इंतजार हुसैन,अजीम , उधर हरथला गुलाब बाग अमन कमेटी की ओर से इस्तकबाल में उप संस्थापक/ उपाध्यक्ष फैजान सलमानी, नईम राजा , इदरीस वारसी, रिजवान कामिल, वसीम सैफी, नन्हे, नाहिद हुसैन, अकरम वारसी, शरीफ अहमद, आदि लोग शामिल रहे।

उधर हरथला गुलाब बाग अमन कमेटी की ओर से इस्तकबाल में उप संस्थापक/ उपाध्यक्ष फैजान सलमानी, नईम राजा , इदरीस वारसी, रिजवान कामिल, वसीम सैफी, नन्हे, नाहिद हुसैन, अकरम वारसी, शरीफ अहमद, आदि लोग शामिल रहे।

error: Content is protected !!