मिशन इंटरनेशनल एकेडमी में 21 मई से लगेगा चार दिवसीय समर कैंप 2026

मुरादाबाद। मिशन इंटरनेशनल एकेडमी की ओर से बच्चों के लिए रोमांचक और यादगार ग्रीष्मकालीन अनुभव देने हेतु ‘समर कैंप 2026: डाइव इनटू फन’ का आयोजन किया जा रहा है। यह चार दिवसीय समर कैंप 21 मई से 24 मई तक (गुरुवार से रविवार) आयोजित होगा।


विद्यालय प्रबंधन के अनुसार समर कैंप विशेष रूप से कक्षा पीजी से कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए तैयार किया गया है। कैंप के दौरान बच्चों के लिए मनोरंजन, रचनात्मकता और सीखने से जुड़ी कई रोचक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, जिससे बच्चों को नई चीजें सीखने और अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलेगा।


समर कैंप में विभिन्न खेल गतिविधियां, डांस, म्यूजिक, आर्ट एंड क्राफ्ट, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट, टीम एक्टिविटीज और कई मनोरंजक कार्यक्रम शामिल रहेंगे। विद्यालय प्रशासन ने अभिभावकों और विद्यार्थियों से समय पर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।


विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों के मानसिक, शारीरिक और रचनात्मक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। समर कैंप बच्चों के लिए सीखने और मनोरंजन का अनूठा संगम साबित होगा।

error: Content is protected !!