श्री पातालेश्वर मंदिर में 21 सितंबर को लगेगा बाबा अमरनाथ बर्फानी का 27वां विशाल भंडारा


लव इंडिया, संभल। बहजोई-संभल रोड स्थित श्री पातालेश्वर मंदिर, पक्का बाग, सराय तरीन में बाबा अमरनाथ बर्फानी के 27वें विशाल एवं भव्य भंडारे का आयोजन किया जाएगा। मंदिर समिति की ओर से भंडारे की तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी गई हैं।
आयोजकों के अनुसार, 21 सितंबर, सोमवार को होने वाले इस विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था की जाएगी। मंदिर के पुजारी एवं महंत जुगल किशोर मिश्रा के नेतृत्व में टीम के सदस्य आयोजन की तैयारियों में जुटे हुए हैं।


डीएम को दी भंडारे की जानकारी, दिया निमंत्रण


भंडारे की तैयारियों के सिलसिले में महंत जुगल किशोर मिश्रा और आयोजन से जुड़े पदाधिकारियों ने संभल के जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल से बहजोई स्थित उनके कार्यालय में मुलाकात की। इस दौरान उन्हें बाबा अमरनाथ बर्फानी के विशाल भंडारे के आयोजन की जानकारी दी गई और कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निमंत्रण पत्र भी सौंपा गया।
इसके अलावा आयोजन की जानकारी पुलिस क्षेत्राधिकारी कुलदीप सिंह, संभल को भी दी गई और उन्हें भी भंडारे का निमंत्रण पत्र प्रदान किया गया।


तैयारियों में जुटी आयोजन समिति


27वें विशाल भंडारे को सफल बनाने के लिए आयोजन समिति के पदाधिकारी और सहयोगी लगातार तैयारियों में जुटे हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और भंडारे की व्यवस्थाओं को लेकर विभिन्न स्तरों पर तैयारियां की जा रही हैं।
इस दौरान महंत जुगल किशोर मिश्रा, भंडारा अध्यक्ष अमित भट्टे वाले, संगठन मंत्री अंकुश सिंगल और भंडारा प्रभारी मोनू सहित अन्य सहयोगी मौजूद रहे।
आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर बाबा अमरनाथ बर्फानी का प्रसाद ग्रहण करने और भंडारे में सहभागी बनने का आह्वान किया है।


error: Content is protected !!