नयन ज्योति अभियान में 115 मरीजों का पंजीकरण, 20 का मुक्त होगा आंखों का ऑपरेशन
लव इंडिया मुरादाबाद। 21 मई 2026 को मुरादाबाद चैरिटेबल ट्रस्ट एंड हेल्थ रिसर्च सेंटर द्वारा संचालित “नयन ज्योति अभियान” के अंतर्गत 165वां निःशुल्क नेत्र एवं सामान्य स्वास्थ्य जांच शिविर साईं मंदिर, कांठ रोड, मुरादाबाद में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। शिविर में क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।…