मुरादाबाद। रामपुर रोड स्थित आर्यभट्ट इंटरनेशनल स्कूल मुरादाबाद में स्पोर्ट्स एकेडमी का शुभारंभ किया गया।

स्कूल में पढ़ने वाले और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले प्रतिभाभान छात्रों को अपनी रुचि अनुसार क्रिकेट, बास्केटबाल, वालीबाल नृत्य, संगीत, शूटिंग ताइक्वांडो, जिम इत्यादि विभिन्न प्रकार के खेलों में कुशलता प्राप्त करने का अवसर प्राप्त होगा।

छात्रों में खेलो एवं अन्य गतिविधियों के प्रति उत्साह जागृत करने के लिए ताइक्वांडो के प्रशिक्षक मिस्टर ताकि ने अपनी टीम के साथ विद्यालय की प्रार्थना सभा में ताइक्वांडो का संक्षिप्त प्रदर्शन किया। इससे प्रभावित होकर अनेक छात्रों ने ताइक्वांडो सीखने की इच्छा जाहिर की।
Hello world.