लव इंडिया, संभल। वार्ष्णेय समाज में शिक्षा के महत्व को बढ़ावा देने और सामाजिक एकता को मजबूत करने के उद्देश्य से श्री वार्ष्णेय सभा संभल का पुनर्गठन किया गया। बाजार गंज, सराय तरीन स्थित सभा के मुख्यालय पर आयोजित होली मिलन समारोह के दौरान सभा के वार्षिक चुनाव संपन्न हुए, जिसमें सर्वसम्मति से वरिष्ठ अधिवक्ता देवेंद्र वार्ष्णेय को अध्यक्ष और महावीर प्रसाद को प्रबंधक नियुक्त किया गया।

कार्यक्रम में होली मिलन समारोह के दौरान वक्ताओं ने होली के सामाजिक और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला और समाज में आपसी भाईचारे तथा सहयोग की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया। इसके बाद सभा के वार्षिक चुनाव की प्रक्रिया पूरी कराई गई, जिसके लिए श्री जगत आर्य को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया। आम सभा ने समाज के प्रति योगदान को देखते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता देवेंद्र वार्ष्णेय को अध्यक्ष चुना।
युवाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक करना प्राथमिकता

नवनियुक्त अध्यक्ष देवेंद्र वार्ष्णेय ने कहा कि वार्ष्णेय समाज में शिक्षा का प्रसार समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि “शिक्षित समाज ही देश के विकास और प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है। हमारी प्राथमिकता समाज के युवाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक करना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना होगी।”
नई पीढ़ी को शिक्षा व संस्कारों के प्रति जागरूक करने का प्रयास

सभा के नवनियुक्त प्रबंधक महावीर प्रसाद ने कहा कि संगठन समाज के लोगों को एक मंच पर लाकर सामाजिक, शैक्षिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देगा। उन्होंने कहा कि “सभा के माध्यम से समाज के लोगों को जोड़ने और नई पीढ़ी को शिक्षा व संस्कारों के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा।”
संरक्षक व पदाधिकारी

सभा में ओमवती देवी वार्ष्णेय (हयात नगर), जगत आर्य (पूर्व अध्यक्ष) और कृष्ण कुमार गुप्ता (मेंथा वाले) को संरक्षक बनाया गया।
इसके अलावा विपिन सर्राफ को वरिष्ठ उपाध्यक्ष,
विष्णु आर्य और सोनू कुमार गुप्ता एडवोकेट को उपाध्यक्ष,
विशाल आर्य को महामंत्री, पराग आर्य और दीपेश आर्य को मंत्री, लव कुमार आर्य को आय-व्यय निरीक्षक तथा
नवरत्न सर्राफ को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया।

कार्यकारिणी सदस्य
कार्यकारिणी में गिरिराज किशोर, सुमित श्याम, शिवकुमार वार्ष्णेय, पुनीत सर्राफ, अनुज आर्य, गोपेश वार्ष्णेय, शरद आर्य, कौशल मेडिकल, अतुल कुमार और दीपक सर्राफ को सदस्य बनाया गया। सभा के पदाधिकारियों ने समाज के लोगों को संगठित कर शिक्षा, सामाजिक विकास और सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।
Hello world.