Apna Dal (K) का प्रदर्शन, कहा- मुरादाबाद समेत पूरे प्रदेश में 24 घंटे बिजली दो

अपना दल (के) का प्रदर्शन, कहा- मुरादाबाद समेत पूरे प्रदेश में 24 घंटे बिजली दो

उमेश लव, लव इंडिया, मुरादाबाद। मंगलवार को मुरादाबाद में जिलाधिकारी कार्यालय पर अपना दल (के) ने प्रदर्शन किया और कहा- मुरादाबाद समेत पूरे प्रदेश में 24 घंटे बिजली देने की मांग की।
मंगलवार को मंडल अध्यक्ष डाॅ. रामेश्वर दयाल तुरैहा के नेतृत्व में अपना दल के कार्यकर्ता और पदाधिकारी जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचे जो हाथों में 24 घंटे बिजली दो…. बिजली की दरे न बढ़ाई जाएं… आदि लिए हुए थे।
प्रदर्शन के बाद नामित अधिकारी को ज्ञापन दिया। इसमें प्रदेश में 24 घंटे बिजली दो… कटौती बंद करो… बिजली का निजीकरण बंद हो और बढ़ी हुई बिजली दरें वापस लो…आदि मांग की गई है।

इस दौरान, धर्मेंद्र कश्यप, मुकेश कश्यप, सरोज कश्यप, मंजू राठौर, राजबाला कश्यप, इंद्रावती कश्यप, अजयसैनी, मनोज कुमार, राहुल,रामफूल, विमल, भूरी, हिमानी, राकेश श्रीवास्तव, अजय अग्रवाल, आचल कुमार आदि रहे।

http://www.induclay,comINDUSCLAY

LAUNCHING SOON!

error: Content is protected !!